छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वयं सेवकों ने अमोरा में कोरोना वन्य जीव संरक्षण और विश्व डाक दिवस पर आयोजित की निबंध, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता ….

अकलतरा। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा के निर्देशानुसार बी के पटेल जिला समन्वयक जांजगीर चाम्पा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा अकलतरा विकासखंड -अकलतरा, जिला – जांजगीर चाम्पा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने संस्था के प्राचार्य आशीष मिश्र के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में 8 अक्टूबर को चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुमारी आरती निर्मलकर, संतोषी पटेल, संजना यादव, छाया यादव, सोनम, प्रियंका, संजना साहू, ने मोर, तोता, कबूतर, मैना, कौवा, हाथी, शेर, भालू, बंदर, ऊंट, घोड़ा, गाय, खरगोश, बकरी, कुत्ता, गधा आदि का चित्र बनाया। अभय दुबे, अमर करकेल, अविनाश साहू, सत्यम साहू, तमन्ना कैवर्त, चालसी गोस्वामी, भावना साहू, अंजली निर्मलकर, संतोषी पटेल, सोनम निर्मलकर, प्रियंका यादव, रोशन बर्मन ने वन्यजीवों के संरक्षण का महत्व पर निबंध लिखा।

संस्था के प्राचार्य आशीष मिश्र ने अपने कॉंफ्रेंस काल उद्बोधन में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के बारे में कहा-वन्य जीव जो पर्यावरण का एक अभिन्न अंग है। इसमें जंगली जानवर, पक्षी, पौधे आदि शामिल है। फिर भी इंसान प्रगति और विकास की प्रक्रिया में और अपने स्वार्थ के लिए के लिए वनों और वन्य जीव को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। वन्य जीवन प्रकृति का उपहार है इसकी गिरावट से पारिस्थितिकी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस विनाश से वन्यजीवों की रक्षा के लिए भारतीय संसद में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित किया गया है।

कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव ने छात्र छात्राओं को वन्य प्राणी सप्ताह का उद्देशय, जंगली जानवरों का शिकार, वन्य प्राणी संरक्षण कानून, अपराध और दंड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य जंगली जानवरों, पक्षियों और पौधों को प्रमाणित सुरक्षा प्रदान करना है।

अधिनियम जंगली जानवरों तथा पक्षियों आदि के शिकार पर प्रतिबंध लगता है और अधिनियम के उल्लंघन के लिए दंड देता है। राज्य सरकार विशेष परिस्थितियों में जैसे आत्मरक्षा या किसी दूसरे की जान बचाने के लिए किसी भी जंगली जानवरों को मारने या घायल करने का आदेश दे सकता है। इन परिस्थितियों में जानवर को मारना या घायल करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता और मारे गए या घायल किए गए जानवर सरकार की संपत्ति होती है। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण हमारा देश भारत जैव विविधता के संदर्भ में विश्व के सबसे समृद्ध देशों में एक है विश्व के कुल प्राणी जगत का 7% से अधिक और वनस्पति जगत का लगभग 11% भाग हमारे देश में ही स्थित है।

धरती पर रहने वाले सभी जीव जंतु और पेड़ पौधे एक दूसरे के पूरक हैं तथा पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में उन सब का परस्पर योगदान है। यदि हम सभी मिलकर बचाएंगे तभी वन्य प्राणी बचेंगे हम सबको मिलकर इस अभियान को पहल करना होगा तभी देश का विकास होगा। इसके साथ ही साथ 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस पर भी निबंध, कविता का आयोजन किया गया जिसमें अभय दुबे, तमन्ना कैवर्त, पायल कश्यप, शिवानी कश्यप, सुकृता यादव, लक्षमीन यादव, अरमान नेताम, भूषण पांडे, रोहन पटेल, संजना यादव, भावना साहू के द्वारा निबंध विश्व डाक दिवस पर निबंध, कविता लिखकर प्रस्तुत किये।

8 अगस्त से लगातार कोविड जांच सर्वे कार्य मे कु अभिलाषा मानिकपुरी, आकांक्षा मानिकपुरी, वानिया साहू, सरिता पटेल, पूर्णिमा सोनी, सूरज साहू, अखिलेश पटेल, मितानिन श्रीमती मधु दुबे, सुरेखा देवी मानिकपुरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती रूखमणी शर्मा, श्रीमती इंद्रा देवी, सहायिका सरिता सिंह, जमुना देवी उपसरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह व स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ मिलकर जांच में सहयोग कर रहे हैं। जांच कार्य मे समस्त वार्ड के पंचों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है। उपसरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह महोदया कोविड जांच सर्वे में तन मन धन के द्वारा स्वयंसेवको के साथ लगी हुई है। आगामी 11 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध, चित्रकला, रंगोली, कविता का आयोजन घर पर रहे सुरक्षित रहे के तर्ज पर घरों में कार्य करने निर्देश जारी किया गया है।

Back to top button