मध्य प्रदेश

प्रदेश के ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सीधे राज्य प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छठवीं एलीट महिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया पुरस्कृ्त

भोपाल। राजधानी के रवींद्र भवन में हुए शिखर खेल अलंकरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि ओलिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी एवं डिप्टी कलेक्टर का पद दिया जाएगा। इसके अलावा खेलो इंडिया में पदक लाने वालों को प्रशिक्षण के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां शिखर खेल अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
समारोह में मप्र के 28 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शिखर खेल अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री चौहान की मौजूदगी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रतीक चिह्न का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थीं। मप्र में 30 जनवरी 2023 से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन होगा।
मप्र राष्ट्री य खेलों की मेजबानी की प्राथमिकता में पहले नम्बयर पर: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी में आयोजित शिखर खेल अलंकरण व खेलो इंडिया यूथ गेम्सर 2022 के प्रतीक चिन्ह के अनावरण समारोह में भाग लिया। उन्हों2ने यूथ गेम्सर की तैयारियों को देखा और बहुत खुश हुए। उन्हों ने कहा कि जिस तरह की तैयारी मप्र ने खेलो इंउिया यूथ गेम्स2 में की हैं, उस आधार पर वह राष्ट्रीिय खेलों की मेजबानी का दावेदार है। यदि मप्र ओलिंपिक संघ दावेदारी करेगा तो प्राथमिकता में वह पहले नम्बीर पर है। अनुराग ठाकुर ने तात्याय टोपे नगर स्टेाडियम में आयोजित छठवीं एलीट महिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को पुरस्कृ त किया। इसके बाद उन्हों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर का दौरा किया और यहां प्रशिक्षण प्राप्ता कर रहे खिलाड़ियों से चर्चा की।
एमपी की राज्यक शूटिंग अकादमी व घुड़सवारी अकादमी को देश के लिए मिसाल बताया
इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मप्र राज्य शूटिंग अकादमी का निरीक्षण भी किया। उन्हों ने मप्र राज्य शूटिंग अकादमी के बारे में कहा कि यह देश की सबसे समृद्ध शूटिंग रेंज है। इसमें वर्ल्ड क्ला स की स्पकर्धाएं आसानी से आयोजित की जा सकती हैं। इसी तरह घुड़सवारी अकादमी शानदार है। जिस तरह से इन दोनों अकादमियों को संचालि‍त किया जा रहा है, यह देश के लिए मिसाल है। मप्र में प्रभावी खेल नीतियों से खेल इंफ़्रास्ट्रक्चर के विस्तार व खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।
देश में 1000 खेलों इंडिया सेंटर खोले जाएंगे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में एक हजार खेलो इंडिया सेंटर स्थावपित कर रहा है। यह अगस्त 2023 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। अगले माह मप्र में सात हजार खिलाड़‍ियों सहित कुल 10 हजार मेहमान आ रहे हे। यह यादगार आयोजन होगा। उन्हों ने कहा कि खेलो इंडिया प्रधानमंत्री की महत्वजकांक्षी योजना है।

Back to top button