रायपुर
raipur news
-
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सहोदरा माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की ….
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गत दिवस भंडारपुरी में सहोदरा माता झांकी दर्शन मेला में पहुंचकर माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज की मांग पर पूजा स्थल के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। मेले में मंत्री डॉ. डहरिया ने बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा स्वयं धारण किए हुए कंठी माला व चरण…
-
फ़ूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं को किया सम्मानित ….
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की आदिवासी महिलाओं को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा फ़ूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। कृषि खाद्य उत्पादों के निर्माण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने यह अवार्ड प्रदान किया। एमएसएमई मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी-…
-
किसान सम्मान निधि योजना : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को अभियान चलाकर 15 दिवस में के.वाय.सी. पूर्ण कराने के दिए निर्देश ….
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का के.वाय.सी. पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के के.वाय.सी. पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में के.वाय.सी. पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।
-
छात्रावास भवन का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि ….
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विगत तीन वर्षों में राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। जिसके फलस्वरूप युवाओं की कृषि के प्रति रुचि बढ़ी है। शहर के युवा गांव की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सेमरिया में छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज के छात्रावास भवन…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्व ब्राम्हण समाज को किया संबोधित, माता कौशल्या की जन्मतिथि का पता लगाने किया आह्वान…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार के विप्र वाटिका में आयोजित सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए बलौदाबाजार पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण पूर्व सांसद करुणा शुक्ला के नाम पर करने और ब्राम्हण समाज के लिए करूणा शुक्ला के नाम पर भवन निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माता कौशल्या की जन्मतिथि का पता लगाने के लिए अनुसंधान का आव्हान इतिहास विदों,…
-
पूजा में शामिल होने यूपी जा रहा परिवार हादसे का शिकार, तीन की मौत, एक गंभीर …
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। कार में सूरजपुर का उपेंद्र दुबे का परिवार था। वे पारिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के बम्हनी जा रहे थे। हादसा तेज रफ्तार में कार के पेड़ में टकरा जाने के कारण हुआ। पुलिस से मिली…
-
छत्तीसगढ़ में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा फॉसिल्स पार्क, संरक्षित किए जाएंगे 25 करोड़ साल पुराने जीवाश्म, सीएम भूपेश बघेल रखेंगे नींव ….
रायपुर। एशिया का सबसे बड़ा और छत्तीसगढ़ का पहला समुद्री फॉसिल्स पार्क कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ शहर में बनेगा। इस पार्क में 25 करोड़ साल पुराने समुद्री फॉसिल्स के समृद्ध संग्रह की खोज को संरक्षित किया जाएगा। पार्क का निर्माण हसदेव नदी के आमाखेरवा में किया जा रहा है। 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल इस पार्क की नींव रखेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए यह…
-
बेजा कब्जाधारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ CM भूपेश के निवास तक पहुंचे, स्थिति कंट्रोल करने पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां ….
रायपुर। नया रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर लाभांडी व सेरीखेड़ी इलाके के बस्तियों को तोड़ा जाना है। इसके विरोध में लगभग 150 परिवार के लोग सीएम हाउस जाने के लिए निकले थे। ये सभी बिना व्यवस्थापन के यहां से हटाने को लेकर विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें प्रशासन की ओर से 17 मार्च को घरों को खाली करने का नोटिस…
-
पति फंदे पर लटका मिला, बिस्तर पर पड़ी थी गर्भवती की लाश, किलकारी की जगह घर में पसरा मातम …
गरियाबंद। नन्हा मेहमान आने को लेकर घर के लोग काफी खुश थे, लेकिन अचानक इस घटना से परिवार के लोग सदमे में है। परिजनों के मुताबिक भारती गर्भवती थी और कुछ दिनों में डिलीवरी होने वाली थी। परिजनों को संदेह है कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। उसके बाद ये आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले को विवेचना में लिया है।…
-
मुख्यमंत्री भूपेश ने डॉ. खूबचंद बघेल की अष्ट धातु से निर्मित 7 फिट ऊंची आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान वहां गौरव पथ गॉर्डन में डॉ. खूबचंद बघेल की अष्ट धातु से निर्मित 7 फिट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होने बलौदाबाजार पहुंचे हैं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी उपस्थित थीं।
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगर पालिका कुम्हारी के फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस प्लांट की क्षमता 6 केएलडी प्रतिदिन (6000 किलो लीटर प्रतिदिन) है, यानी दो ट्रक फीकल स्लज प्रतिदिन उपचार कर सकती है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्लांट के मुख्य घटक एवं कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्क्रीन चेंबर से लेकर पॉलिशिंग…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में मेंस डबल बैडमिंटन में दिखाए बैडमिंटन के भी जौहर ….
रायपुर। एक तरफ मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल और खनिज विकास निगम के अध्यक्षगिरीश देवांगन, दूसरी ओर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपीबद्री नारायण मीणा। दोनों ओर से सधे शॉट। 5 मिनट तक यह नजारा दिखा। मौका था 97 लाख की लागत में बने कुम्हारी में बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण का। राज्य में लगातार खेल अधोसंरचना बेहतर हो रही है। मुख्यमंत्री ऐसे मौकों में लोकार्पण के अवसर पर खुद भी खिलाड़ियों का…
-
छत्तीसगढ़ की महिलाओं समूहों के हर्बल गुलाल से रंगेगा प्रदेश, हो रही तैयारी …
रायपुर। नारायणपुर जिले में इस बार होली स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये हर्बल गुलाल से मनेगी या यह कहें कि इस बार समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये हर्बल गुलाल से रंगेगा नारायणपुर। रसायनिक रंगों के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया है, ताकि रसायनिक रंगों के उपयोग से होने वाले नुकसान से…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दी होली की बधाई ….
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच,…
-
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं ….
रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान…
-
होली की उमंग आयुर्वेद के संग : खान-पान में रखें सावधानी, शराब, भांग और अन्य मादक पदार्थों से रहें दूर …
रायपुर। होली यानि रंगों और नाना प्रकार के पकवानों के इस त्योहार के दौरान खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में उमंग और उत्साह के मौसम बसंत ऋतु में मनाए जाने वाले होली पर्व को आरोग्य के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना गया है क्योंकि इस त्योहार में मन ईर्ष्या, द्वेष, शत्रुता, क्रोध जैसे मानसिक अवगुणों से मुक्त होकर प्रफुल्लित रहता है जो शारीरिक और…
-
मनरेगा में लेबर बजट बढ़ाने छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की मंजूरी…
रायपुर। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मनरेगा के लेबर बजट में दो करोड़ 22 लाख मानव दिवस की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा के तहत रोजगार सृजन का लक्ष्य साढ़े 13 करोड़ मानव दिवस से बढ़कर 15 करोड़ 72 लाख मानव दिवस हो जाएगा। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा भारत…
-
इंदिरा सूर्यवंशी चुनी गईं राज्य की पहली स्मार्ट माता, अंगना म शिक्षा की शुरूआत जरवाय गांव से …
रायपुर । नवीन सत्र प्रारंभ होने से पहले पुनः अंगना में शिक्षा 2.0 की शुरुआत की गई है। रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जरवाय से इसकी शुरुआत की गई है जिसमें जरवाय गांव की 50 माताएं मेले के माध्यम से अपने बच्चों का परीक्षण कर पाई एवं सपोर्ट कार्ड के माध्यम से उनकी गति को अंकित कर पाई। इस वर्ष अंगना में शिक्षा 2.0 के अंतर्गत…
-
सीएम भूपेश ने विधानसभा में सभी विधायकों से कहा- चलो एक साथ जाकर देखते हैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ …
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी मूवी द कश्मीर फाइल्स का मामला फिर उठा है। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठाई। भाजपा विधायकों का कहना था कि मनोरंजन राज्य सूची का विषय है। इस पर छत्तीसगढ़ के यश्स्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जीएसटी आने के बाद इस कर का भी आधा हिस्सा केंद्र सरकार को ही जाता है। केंद्र…
-
वन विभाग के कर्मचारी का कारनामा: पत्नी संग मिल आदिवासी युवती को डेढ़ लाख में बेचा, दंपती गिरफ्तार ….
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र की विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 21 वर्षीय विवाहिता को वन विभाग के बीटगार्ड व उसकी पत्नी ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। दंपती ने महिला को बेहतर जीवन व सुख सुविधा दिलाने का झांसा दिया था। बेची गई विवाहिता करीब दो माह तक अनाचार और प्रताड़ना झेलने के बाद भाग निकली और घर पहुंच कर…
-
सुकमा – दंतेवाड़ा जिले की सीमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला नक्सली कमांडर सहित 2 माओवादी ढेर ….
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सीमा पर एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों का भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। सर्चिंग करने पर दो महिला नक्सलियों का शव मिला है, जिसमें एक पेदारास एलओएस कमांडर व डीव्हीसी सुरक्षा दल की सदस्य के रूप में हुई है। मारे गए…
-
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार ….
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। बता दें कि भाजपा की अटल बिहारी बाजपायी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का पेंशन बिल लाकर समाप्त कर दिया था। जिसे लेकर देशभर में कर्मचारी परेशान हैं।…
-
बच्चों को कैसे पढ़ाएं विषय पर स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण ….
रायपुर। बच्चों को प्री स्कूल या बालवाड़ी से कक्षा पहली में जाएंगे, तो वह पढ़ाई-लिखाई करने की स्थिति में होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से औपचारिक शिक्षा से जोड़ा जाना जरूरी है। स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक के संचालक राजेश सिंह ने स्कूल रेडिनेस के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर…
-
काशी से इंडोनेशिया के बाली तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का हर्बल गुलाल और अष्टगंध, मंदिरों के फूल से हो रहा तैयार …..
रायपुर। दुर्ग जिले की स्व सहायता समूह द्वारा तैयार प्रोडक्ट इंडोनेशिया से इटली और देश में पुरी से काशी तक बिकेगा। महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल और अष्टगंध का उत्पादन किया जा रहा है। कुमकुम स्व-सहायता समूह की 60 दीदियां इस काम को अजाम दे रहीं हैं। यह काम सांकरा डोम में हो रहा है। गणेश ग्लोबल गुलाल कंपनी ने मशीन लगाई है। कंपनी अष्टगंध का सामान उपलब्ध कराने के साथ…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात ….
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू…