इकोनॉमी

अर्थशास्त्र

  • पूरे बरस जली है होली …

      संबंधों ने आग उगल दी अनुबंधों ने पीठ फेर ली। स्वार्थों के नागों ने डस ली रिश्तों की अनुपम अठखेली।। पूरे बरस जली है होली।   प्रेम प्रीति का उपवन सूना, वृन्दावन का मधुबन सूना। नहीं कृष्ण की बजी बांसुरी, कोई राधा फाग   न खेली।।           पूरे बरस जली है होली।   वन उपवन की महक ठगी सी, नींद नींद हर जगी जगी सी। धुआं धुआं अनुबंध हो गया,…

  • रंगों से सराबोर ये जहां …

    रंगों से सराबोर जब ये जहां हो जाता है। हर तरफ़ खुशियों का तब समां हो जाता है।   तुम मन को टटोल कर देखना कभी फिर; मुश्किलों का सफ़र भी आसां हो जाता है।   चलो मुट्ठी में भर लें इन कीमती लम्हों को; पलभर के लिए हर दिल जवां हो जाता है।   इन रंगों ने हर ज़िन्दगी में रंग बिखेरे हैं इतने; बिछड़े अपनों का भी प्यार…

  • जिंदगी के रंग …

        कोई रंग भरने ,   जीवन में तेरे ,   बाहर से नहीं आएगा ।     तेरे जीवन में रंग ,   तो ………तेरे ही भरने से आएगा।     कोई रंग भरने ,   जीवन में तेरे ,   बाहर से नहीं आएगा ।     किस सोच में …….हो ।   कोई बांध के ,   रंगों को सारे,   इंद्रधनुष…..!   तेरे हाथ में…

  • लो आ गई होली …

      लो आ गई रंगों से सरोबार ये होली रंगों से सजा लो फिर जीवन की रंगोली हर रंग है अलग और पहचान अनोखी हर रंग की खुशियों से भरती रहे झोली।   रंग लाल सिखाता है जोश मन में हो सदा संकल्पो और दृढ़ साहस से तू कदम बढा रंग लाल है जीवन और जीने का है आधार रंग के गुलाल लाल खेलो शान से होली।   रंगत गुलाब…

  • होली …

    नवरंग से भरी होली लाई खुशियाँ होली धुआँ उठा है गुलाल का बीच नजर आ रहा सैनिक मुस्कुराता शेर की दहाड मतवाला होकर चिताह का वेग खुश होकर फाग की तान पर नाच रहा मदमस्त होकर गुलाल छाया है धरती-अंबर पर मनाया त्योहार अंबर मे भी पुकार पुकार कह रहा चलाओ तोपे मारो दुश्मन को बचने ना पाए एक भी मा भारती की कसम खेलेंगे आज खून की होली भांग…

  • एक रंग …

    आओ सखा (कृष्ण), सखी संग होरी खेलो, अहंकार तज कर, मस्त मलंग होकर आओ। ताल पे थिरके, सुर को साधे, चलो फाग मनायें।। रंगों को विभूति बनाकर, ललाट में उज्जवल, उत्थान लगायें। मार्ग को प्रशस्त कर, शुभ अभियान की ओर जाएं, मैं से हम हो जायें। पर श्याम, मैं तो भली-भाति तुमसे परिचित हूं, तुम्हारे हर ढंग से नये-पुराने हर रंग से, न चढ़े जिस पर कोई रंग, उस काले…

  • पत्रकार बना प्रधान न्यायाधीश …

    छात्र नेता और श्रमजीवी पत्रकार रहा एक किसान का बेटा चौंसठ वर्षीय नूतलपाटि वेंकट रमण भारत का 48वां प्रधान न्यायाधीश नामित हो गया है। अगले माह (24 अप्रैल 2021) यह तेलुगुभाषी विधिवेत्ता सर्वोच्च न्यायालय में नया पद संभालेंगे। इनका ताजातरीन निर्णय बड़ा जनवादी था। कश्मीर घाटी में इन्टरनेट पर से पाबंदियों को समाप्त करना। कारण बताया कि संवाददाता पर दबाव नहीं थोपना चाहिये। नागरिक स्वतंत्रता की इनकी पक्षधरता मई 1975…

  • तुलसी दल….

    पहले छत गिरी या नींव धंसी पता नहीं, सोचा नहीं या हमेशा की तरह कर दिया अनदेखा इस बार भी झूठे सच की दीवारें गिर रही थी एक एक करके देह संभाली तो अटक गया मन किसी आंचल में, मन निकाला तो धड़कने मद्धम हो छूटते हाथों पर अपनी ढीली होती पकड़ और एक आखिरी हिचकी को साधने की कोशिश में धाराशायी हो हृदय करने लगा तौबा कि बस अब…

  • बादल जी आना तुम जब …

      काली घटा के चादर पर चढ़कर आना बादल जी। मैं देखूंगा नील गगन में मुझसे मिलना बादल जी।।   सोर मचाना तुम बादल जी बिजली भी कड़काना जी। पर मैं अबोध छोटा सा बालक मुझे कभी न डराना जी।।   मैं निकलूंगा छाता लेकर मुझको न भींगाना जी। मम्मा मेरी बहुत डाँटेगी मुझको न भींगाना बादल जी।।   जब मस्ती की बात चली तो केवल फूहार उड़ाना जी। आधा…

  • होलिका कैसे मनाएं …

    रेत के कच्चे घरों सी ढह रहीं संवेदनाएं, इन तनावों के नगर में होलिका कैसे मनाएं ? प्रेम के संबंध अब क्यों स्वप्न जैसे हो गए हैं, यक्ष-प्रश्नों से कठिन ये प्रश्न कैसे हो गए हैं, रक्त सारा हृदय का कच्चे रंगों सा धुल गया है व्यर्थ झूठे आवरण सा रंग क्यों खुद पर चढ़ाएं। इन तनावों के नगर मे होलिका कैसे मनाएं।। भावनाएं बर्फ की चट्टान जैसी जम गईं…

  • साहित्य जगत में चमकता शुक्र तारा महादेवी वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई …

    साहित्य जगत में एक नाम किंवदंती बन गया है जिनकी एक-एक रचना असंख्य बार पढ़ने पर भी जी नहीं भरता। अपने आप में एक बेहतरीन शख़्सीयत और माननीय, पूजनीय महादेवी वर्मा जी आधुनिक हिन्दी कविताओं में एक महत्त्वपूर्ण शख़्सीयत के रूप में उभरीं हैं। महादेवी वर्मा ने खड़ी बोली हिन्दी को सहज सरल बनाकर कोमलता और मधुरता से संसिक्त कर सहज मानवीय स्पंदन की अभिव्यक्ति के द्वार खोले, उनकी लेखनी…

  • अक्षर-अक्षर पाना …

    जीवन है एक रहस्य खुद ही खुद को पाना है।   जो है जैसा वो वैसा ही एक दिन सामने आना है।   सामने हो जो कठिन डगर कर साहस बढ़ते जाना है।   दृढ़ हो इच्छा सधे कदम हों मंजिल सामने आना है।   जीवन मानो जल धारा जैसे अविरल बहते जाना है।   क्या चोटी क्या घाटी समतल आखिर सागर में मिल जाना है।     क्या बात…

  • जल …

      जड़-चेतन संसार का, पालक प्राणाधार । पंचतत्व कह पूजते, सज्जन बारंबार।।1।।   गंगाजल दूषित किया, पानी फिजुल बहाय । अंतः बाहर तृप्ति का, साधन दिया गँवाय ।।2।।   जल संकट से जूझते, समझे क्यों नहिं मोल । लगा ज्ञान विज्ञान है, चिंतित है भूगोल।।3।।   जल जीवन सब जानते, मान जाय यदि लोग। धन सम सन्चय कीजिए, रुक जाय दुरुपयोग ।।4।।   प्यासन पानी चाहिए, जल सींचन हित होय…

  • यादें …

    यादें याद आती है ज़िन्दगी की कश्ती कुछ थम सी जाती है कुछ अच्छी तो कुछ बुरी कुछ अनमोल मोती सी तो कुछ कड़वाहट से घुली ये ताना बाना बहुत ही सुहाता है जिंदगी में कुछ खट्टा मीठा सा अहसास कराता है यादे याद आती है कुछ शूल तो कुछ फूल सी कुछ धुन्दली दबी दबी कुछ पे परते चढी कुछ धूल की यादे याद आती है यादे याद आती…

  • स्वागत होली का …

      अखबारों की सुर्खियां मन मस्तिष्क को झकझोरती हैं टटोलतीं हैं   हमारे इर्द गिर्द हमारे मनोभावों को उलझते सुलझते हम नजरअंदाज कर आगे बढ़ने की कवायद करते हैं   इनसे बचना ही जिंदगी का सच है!   ©लता प्रासर, पटना, बिहार

  • तलाश किसका …

      मन में बस एक बैचैनी तलाश है कुछ अनजाने ख्वाव। हसरत मन की हिलोरे ले रहे ढूंढ़ रहे कुछ नई ख्वाव।।   चाहत की सीमा अपरिमित उसको है बांधने का ख्वाव। चाहत के बस इसी चाह में तलाश है कुछ अच्छे ख्वाव।।   गगन नील में उड़ने का बांधा है एक बड़ा ख्वाव। ऊँचाई का भान हमें है फिर भी पूरा करना ख्वाव।।   तलाश अब जन मानुष में…

  • Rajesh Rajawat, Datia, Madhya Pradesh

    होली का त्यौहार है …

      बीते एक साल बाद है आया खुशियों का उपहार है लाया किसी के हाथ है नीला पीला कोई बनकर घूम रहा रंगीला मिलने आते एक दूजे से सबके अपने जिगरी यार है आज होली का त्यौहार है…!   गुज़रा फाल्गुन देकर मल्हारे आया चैत्र लेकर नई बहारें प्रकृति साथ वसुंधरा भी झूमे बुराई जले होलिका दहन ना भूले रंग गुलाल लगाकर सब को लोग बांट रहे बहुत प्यार हैं…

  • आज ब्याज भी चुका दिया …

    लघुकथा उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव है सीतामढ़ी। आज 3 दिन हुए बारिश लगातार हो रही थी, हर चीज जलमग्न हो रही थी, आज तीसरे दिन बारिश का प्रकोप कुछ ज्यादा ही था, सभी अपने अपने घर में छुपे बैठे हैं कि तभी खबर आती है गांव के साहूकार लाला विष्णु दत्त नहीं रहे। थोड़ी ही देर में यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल जाती…

  • जल-संरक्षण : हालात जो ये हैं …

    आने वाले वक्त के हालात हम बताये जा रहे हैं बहुत ही कठिन दिन जीवन में आये जा रहे हैं कुएं बावड़ियों के मुँह बंद कराये जा रहे हैं नलों से पानी घरों में क्या पहुंचा हम जल स्त्रोतों का महत्व ही भुलाए जा रहे हैं गर जो खींचना पड़े पानी कुओं से नदियों से जल जो भरना पड़े पानी की महत्ता हम बताये जा रहे हैं लम्बी डगर है…

  • कविता क्या है …

    कविता ग़रीब की आवाज़ है मिलन का साज़ है प्रेम का राग है बिछोह का अलाप है।   कविता कवि की कल्पना है जीवन की अल्पना है अंधे की लाठी है अकेलेपन की साथी है।   कविता कवि की प्रेयसी है विरह की बेबसी है देश प्रेम का भाव है जीवन का चाव है।   कविता कवि की बेटी है पोती है, नाती है, नवासी है ओढ़ना, बिछौना, खिलौना है…

Back to top button