इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
आम आदमी के जीवन पर हमेशा लिखते रहे मुंशीप्रेमचंद्र …
मुंशी प्रेमचंद जी का जन्म ३१ जुलाई १८८० में बनारस जिले के लमही गाँव में हुआ था। प्रेमचंद सर्वाधिक लोकप्रिय कहानीकार, उपन्यासकार एवं विचारक थे। १९०६ से १९३६ के बीच लिखा गया प्रेमचंद का साहित्य इन तीस वर्षों का सामाजिक-सांस्कृतिक दस्तावेज है। इसमें उस दौर के समाज सुधार आंदोलनों, स्वाधीनता संग्राम तथा प्रगति वाद आंदोलनों के सामाजिक प्रभावों का स्पष्ट चित्रण है। उनमें दहेज, अनमेल विवाह, पराधीनता, लगान, छुआछूत ,…
-
सृष्टि का क्रम…
पूरी सृष्टि में समाया है यही क्रम अंधकार को चीर निकल रही है नव किरण। सदियों से अनवरत हो रही सुबह -साँझ, हर साँझ डूबकर निकल रही है नई भोर किरण। इसी प्रकार जीवन का समय चक्र भी यूँही चलता है जैसे दुख के बाद खुशियों की झोली भरता है। निराशा के काले बदलों की छँटा को चीर जीवन मे आशा का नव संदेश देता है। ©मानसी मित्तल, बुलंदशहर,…
-
तुम सोचते बहुत हो…
किन विचारो में रहते हो, न मुस्काते हो, न खिलखिलाते हो, लगता है तुम सोचते बहुत हो। न दिखती क्या तुम्हे ये हरियाली, न सुनी क्या कभी,बच्चो की किलकारी, क्या माँ ने प्रेम से नही दुलराया, इन पर भी तुझे,न मुस्काना आया। ये क्या तूने कुछ हुलिया बनाया, आईना भी देख तुझे घबराया, क्यो इतना संकुचाते हो, न हँसते हो,न मुस्काते हो, लगता हैं तुम सोचते बहुत हो। न भाव…
-
अपनी तरफ…
ज़रूरी नहीं कि खूबियाँ ही आकर्षित करती हैं हरदम, कभी-कभार कमियाँ भी खींचती हैं अपनी तरफ। भरोसा और हक़ मिले इश्क़ में ज़रूरी तो नहीं, कभी-कभी बेवफाई भी खींचती है अपनी तरफ। बात मुझसे ही करो ये ज़रूरी तो नहीं, तेरा हँसना दूसरे संग खींचता है अपनी तरफ। तारीफ़ वो करती थी मेरी शायरी की हर दफा, हर दफ़ा अब उसका खीजना खींचता है अपनी…
-
बचपन का गलियारा …
सो रही थी गहरी नींद में मैं ने ख़ुद को सोते देखा जाग गई तो देखा मैं ने तभी हुआ था नया सवेरा | चंदन वन सा,था सुरभित जीवन खुशियों का था,लहराता पवन वह धरा थी एक अद्भुत उपवन कहाँ खो गया वो सुहाना बचपन | मधुर बाल-स्मृतियां मेरी अंतस्थ प्रांगण में बिखरीं थीं उन गुज़रे लम्हों को स्मरण से मैं ने मेरी आँखों में,वो नाच उठीं…
-
हम सफर …
मन में खुशी हो तो खिल जाता है चेहरा, लक्ष्य उच्च हो तो हट जाता है पहरा । दो दिन की जिन्दगी में क्या किसी से लड़ना है जितना हो सके सबसे प्यार निभाना है… नसीब वाले होते हैं वह, जिन्हें एक अच्छा दोस्त मिला जीवनबागिया में उनके तरह-तरह के फूल खिला। जिन्दगी जीना आसान हो जाता है अगर हाथों में कोई प्यारा सा हाथ हो…
-
देश सेवक …
हम देश के माली है, देश सजायेगे। देशभक्ति के बीज हर दिल में सींचेगे। वीरो की भूमि का हम मान बढायेगे। नव कोपलो में देशप्रेम रचाऐगे। नव पीढी गायेंगी विजय की गाथा। मेरे देश के भविष्य को उज्जवल कर जायेगे। हम शिक्षक आज से मिलकर शपथ खाए येगे। देश की नव पीढी का भविष्य सुनहरा होगा। भष्टाचार से मुक्त मेरा भारत होगा। कच्ची बुद्धि को तराश कर हम शिक्षक…
-
अद्भुत पल …
बार-बार आती है मुझे, मधुर स्मृति बालपन की! गया ले गया अद्भुत पल, तू मानव जीवन की ! नासमझी के पल थे वह, गुड़िया-गुड्डो सा जीवन था! छोटी-छोटी तवा-कढ़ाई और पूड़ी-सब्जी संग था! अल्हड़युक्त जीवन निर्मल था, वह बालकपन था ! दोस्तों के संग छुपा-छुपी और झूलो सा बचपन था! गोधूलि बेला में, सिर्फ दोस्तों का ही संग था! बॉल-बैट के संग, चौके-छक्कों का रंगारंग था! …
-
मैं मृदा हूं …
मैं मृदा हूं, पल-पल जाती हूं रौंदी, कभी किसान के हल से, कभी कुम्हार के पैरों से, फिर भी मुस्कुराती हूं, क्योंकि मैं मृदा हूं। पल-पल जाती हूं रौंदी, किसान के हल से, उगाती हूं अन्न खेतों में, करती हूं पोषण जन-जन का, उगाती हूं पेड़-पौधे, बेलें, दरख़्त और फूल, क्योंकि मैं मृदा हूं। पल-पल जाती हूं रौंदी, कुम्हार के पैरों से, मिट्टी के लौंदे के रूप में, नाचती…
-
मेरी असहमति …
जैसा कि माना जााता है जन्म के साथ ही मृत्यु का दिन निश्चित वह कोई अजूबा नहीं था उसके साथ भी यही था जिस दिन वह सेना में भर्ती हुआ उस दिन उसे अंतिम सम्मान मिलेगा यह भी निश्चित था उसको आज वह सम्मान मिला पर इन दो निश्चित दिनों का गठजोड़ और घटना का यह पृष्ठ इतनी जल्दी समक्ष होगा यह असहनीय है ! यह निंदनीय है ! अब…
-
मुझे सपने नहीं आते …
मुझे सपने नहीं आते शायद वो भी जानते होंगे मुझे हकीकत पसंद है लिखते वक्त भी वही लिखती हूं जिसका अनुभव हो मुझे सपने सच नहीं होते अच्छे से मानती हूं और यही बात सपने भी जानते होंगे नींद में भी जागती सी रहती हूं खुली आंखों से किसी दृश्य की कल्पना करती हूं यह सोचकर की भविष्य के सुखद सपने देखने चाहिए सुना है कभी किसी वह…
-
महात्मा गांधी का अभिनय करते करते गांधीजी जैसे हो गए कैसर एन के जानी …
कैसर कहते हैं भागलपुर में मेरे घर पर भी आए थे गांधीजी प्रसून लतांत। चालीस से अधिक गांधी केन्द्रित फिल्मों में काम कर चुके भागलपुर के 73 वर्षीय कैसर एन के जानी का पूरा जीवन गांधी मय हो गया है। उनका कहना है कि मैंने अनेक फिल्मों में दूसरी भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन उनसे मेरी कोई पहचान नहीं बनी और ना ही उसका कोई प्रभाव लंबे समय तक लोगों…
-
प्रणेता साहित्य संस्थान दिल्ली का राष्ट्रीय ऑनलाइन पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह …
शकुंतला मित्तल। प्रणेता साहित्य संस्थान, दिल्ली द्वारा 25 जुलाई 2021 को ऑनलाइन पुस्तक विमोचन का आयोजन संस्थान के संस्थापक एवं महासचिव एस.जी.एस. सिसोदिया के मार्गदर्शन में और उपाध्यक्ष शकुंतला मित्तल के संयोजन और संचालन से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सुश्री नीतिका सिसोदिया द्वारा माँ शारदे की वंदना तथा अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। नीतिका सिसोदिया ने मधुर स्वर में माँ शारदे की सुमधुर…
-
ज्ञान, विद्या …
जीवन है एक ज्ञान यात्रा, हर पल ही सीखना है, सीखना हर कण से ही, ज्ञानवान जो बनना है। एक है वो ज्ञान जो भाषा ज्ञान सिखाता हैं, जिसके ज्ञान से एक प्राणी, दूजे से बात कर पाता है। एक है वो मौन की वाणी, ज्ञान,अद्भुत जो देती हैं, प्रेम की भाषा जो सिखा, दिलो में प्रेम भर देती हैं। हर कण कण में गुरु तत्त्व,…
-
विश्वास …
(लघुकथा) आज भी नैना की हरकतों से रोहन परेशान था। वह फैसला कर चुका था कि आज वह वकील के पास जाकर तलाक के लिए आवेदन दे देगा। मगर उसकी माँ ने उसे समझाया कि उसे एक और मौका दे दो, समझने का। वह दिल की बुरी नहीं है। तब रोहन ने माँ की ओर देखते हुए कहा। – माँ, आपने भी तो बचपन से अकेले ही मुझे पाला है…
-
भारत का गौरव मीराबाई चानू …
है अद्भुत अतुलनीय प्रतिभा जिनकी वह भारत की नारी है। पानी में भी आग लगा दे वह ऐसी चिंगारी है।। स्वदेश का शान बढ़ाएं वह मीराबाई चानू है। नतमस्तक थे राष्ट्रपिता भी देश प्रेम का गौरव है।। कर्मों से दुनिया को जीता कर संघर्ष हरसाई है। रजत पदक जीता स्वदेश का सम्मान बढ़ाई है। है भारत की नारी वो संसार में तिरंगा लहराईं है। हैं शक्ति स्वरूपा काली…
-
वाह यही बात है! वाह यही बात है …
सुख है साज है अहिंसा है साथ है! प्रेम है अनुराग है आस है विश्वास है चमक है सहूलियत है मंगलमय परिवेश है! कारनामों से भरा आज गांधी का देश है ! होती विदेशों में भी अपने देश की गूंज है! वाह यही बात है, वाह यही बात है! प्रगति पसरी है आज हर एक भाग में शीतलता बरसती है यहां पेड़ों की आड़ में! सूरज ऊर्जावान है हर…
-
दुनिया रंग बिरंगी …
बदरंगी सी क्यों हो गई? मान मर्यादा वाली शालीनता बोझिल सी लगने लगी। बेबसी मे सुबकती लाचार मुँह छुपाने लगी चारो ओर शर्म नजरें झुकाये शर्मसार थी। कलयुग की कड़कती बिजलियाँकहर बन नन्ही कलियो के जिस्मो को जलाने लगी। कौन हो कहाँ तक कदम बढ़ाओगे बंजर आँखों की छलक सहमी तड़प जगाने लगी। दिल को चीरकर समाज की जंजीरो को तोड़ दो। अबला नकाब छोड़ कर स्वयं रण…
-
तुम खूबसूरत हो …
जिन आंखों से ममता बरसे, एक छुअन से तन-मन हरसे। हृदय से प्रेम का गागर छलके, छांव करे तुम्हारी झुकी पलकें। कभी चंचल हो हिरनी सी, गहन, गंभीर भी अवनी सी। तुम ममता की मूरत हो, हां तुम बहुत खूबसूरत हो.. रिश्ते गुलदस्तों सी सजाती, तुम ही घर को स्वर्ग बनाती। होंठों पर जब मधुर मुस्कान मिले, मन आंगन में हजारों फूल खिले। …
-
जो सीख दे वही गुरु है……
गुरु की महिमा का बखान शास्त्रों में किया गया है। गुरु को मार्गदर्शक कहा गया है। ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा गुरु को दिया गया है। गुरु बिन ज्ञान प्राप्ति संभव नहीं है। विकट परिस्थितियों में गुरु का मार्गदर्शन सही रास्ता दिखा सकता है। आवश्यक नहीं कि गुरु इंसान के रूप में ही हमारे सामने आए। प्रकृति में सजीव अथवा निर्जीव जो भी कुछ सिखा दे वही गुरु है। गुरु…