इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
अनकहे अल्फाज ….
कुछ अनकहे अल्फाज रह गए, दिल के पन्नों पर! जो अब स्मृतिपटल तक भी उभरते नहीं शायद, बहुत तेज दृष्टि डालने पर ज्ञात होता \”कुछ अनकहे अल्फाज\” लिखे हैं! स्पष्ट दृष्टिगोचर नहीं होते! जिन्हें समय से कह दिया होता, तो जीवन-पलक कुछ तो बदला होता शायद! ये अल्फाज \”अधूरी चिट्ठियों\”से जान पड़ते हैं! जिन्हें पूरा करने का वक्त ना मिला शायद! यादों की गगरी में उफनती घटनाएं, बहते झरनों सदृश्य…
-
विश्वास …
विश्वास ही जीत है ये मन का मीत है। हारे की हिम्मत है रुठे की किस्मत है। विश्वास कलम की धार है योद्धा के लिए तलवार है। आंसू को मुस्कान में बदले बार-बार गिर कर जो संभलें। दुःख में कोई जब साथ न दे विश्वास को लेकर तू चल दे। तो खुद पर रखो तुम विश्वास जीवन पथ पर बनी रहेगी आस। ©वर्षा…
-
प्रकृति और मानव …
#वृक्ष से मैत्री आज सोचा मैंने, कुछ वृक्ष से वार्ता कर लू। बहुत देखी मानव की मित्रता, आज वृक्ष से दोस्ती कर लूं। चल दी मैं एक अद्भुत सफर पर, जहां कुछ मुझे सीखना था, जुडना था मुझे प्रकृति से, बहुत कुछ भी सुनना था। बैठी मैं एक वृक्ष की छाँव में, कुछ नैनो को बंद किया। किया आवाहन वृक्ष देव का, सर्वप्रथम प्रणाम किया, एक अद्भुत सी वाणी ने…
-
सुमन हिय के खिल गए ….
सावन की रिमझिम झड़ी लगी है,हरी चुनरिया ओढे खड़ी है। सुमन हिय के खिल गए हैं, मानो तन मन को महका रही है। हाथों में चूड़ी खनक रही है,माथे पे बिंदिया चमक रही है। लगाके देखो प्रेम की मेहंदी,पिया के नेह की रच रही है। सिन्दारों की झड़ी लगी है ,घेवर ,गुंझिया ,खूब सजी हैं। तीजों के दिन मेलों में , नारी की देखो भीड़ लगी है बागों में…
-
मुहब्बत …
मुझको तुमसे मुहब्बत हुई जानें कैसी ये आदत हुई नींद से हैं हुई दुश्मनी जागकर के इबादत हुई आपको देखकर जानें क्यूं मेरे दिल में शरारत हुई किस जनम की है येदोस्ती आपसे इतनी चाहत हुई दिल बहकता रहा आजकल खूबसूरत हिमाकत हुई मैंने हसने की कोशिश भी की और फिर कुछ शिक़ायत हुई? ©क्षमा द्विवेदी, प्रयागराज
-
अरमानों की चिता ….
कभी कभी अरमानों की चिता भी सजाती हूं गम से भरे समन्दर में गोते भी लगाती हूं। चोट शब्दों के तीर से भी लगती हैं अक्सर। मुस्कुरा कर जख्म को छुपा सहलाती भी हूं। लुटा कर प्यार भरा आशियाना उल्फत में मोहब्बत में तिरस्कार भी अक्सर सहती हूं। ख्वाब आते नहीं आंखों में आसूं के सिवा रातों को नींद नहीं दिन भर झपकी लगाती हूं। …
-
हे महादेव …
हे शिव शंकर,हे परमेश्वर तुम पूर्ण ब्रह्माण्ड हो तुम्हीं कामना, योग्य अद्भुत तुम्हीं विलक्षण स्वरूप हो सृष्टि के अनंत पदार्थों में युक्त, अनंत गगन,सर्वशक्तिमान हो ******* हे प्रणव!तुम्हीं समग्र,तुम उदित अस्त नहीं,तुम तिरोहित होते हो तुम भाल पर तिलक स्वरूप चन्द्र सुशोभित रखते हो व्योम पर मस्तक तुम्हारा यह तुम प्रमाणित करते हो | ******** देखा है मैंने मंदिर-मंदिर में….. जैसे प्रांगण भी सुसज्जित हो अनुपम सुन्दरता से तराशीं हुईं…
-
सँवरने लगी हूं मैं …
गीत मैं सजने लगी हूँ, सँवरने लगी हूं तुम्हें पाके क्या क्या मैं करने लगी हूँ….2 अकेले में कबतक मैं आसूं बहाती न तुम साथ देते तो मैं टूट जाती मगर कैसा जादू ये तुमने किया है तुम्हें देखकर मैं निखारने लगी हूँ मैं सजने लगी हूँ ……………. तुम्हीं ने सिखाया मुझे प्यार करना तुम्हीं ने सिखाया मुझे आंह भरना बहुत खूबसूरत ये पल लग रहे…
-
देखव स्कूल खुल गे …
देखव फिर से स्कूल खुलगे। खुशी के मारे मन ह फुलगे।। स्कूल आवत हे आरी-पारी। बस्ता धरके सबझन संगवारी।। लइका मन चिल्लावे घात। आनी बानी करय गोठ बात। स्कूल के घंटी बाजत हावय। लइका दउडत आवत हावय।। जन गण मन सुनावत हावय। हाजरी सबके लगावत हावय। गुरुजी फेर पढ़ावय पाठ। दु दुनी चार, दु चौके आठ ।। पर्यावरण, हिंदी, गणित। प्रश्न पूछत हे मनगणित।। अंगरेजी म गावय…
-
सिएटल स्थित भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कैसे मिला जीवन में आंतरिक खुशी का सूत्र …
सुमन श्रीनिवासन दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक में काम कर रहे हैं। प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. डिग्री प्राप्त और गोल्डमैन सैक्स और मेरिल लिंच जैसे दुनिया के शीर्ष निवेश बैंकों में काम कर चुके सुमन जीवन के लिए एक बहुत ही सकारात्मक और सरल दृष्टिकोण रखते हैं। वे बताते हैं कैसे फालुन दाफा के ध्यान अभ्यास और सत्य-करुणा-सहनशीलता के सिद्धांतों ने उनका जीवन बदल दिया।…
-
मुक्ति …
मुक्ति शब्द सशक्त होता है! मानव मन या तन मुक्ति की प्रबल कामना में छटपटाता रहता ! किस-किस से मुक्ति? घर से,परिवार से, आंगन से,जग से, संसार से या अपने मन, मानसिक या दैहिक पटल से, कहां-कहां से, कितनी बार मुक्ति? हर संकट से, हर समाधान से, हर राह से, हर चौराहे से, हर दृष्टि फलक से, हर आंतरिक द्वंद से, कहां-कहां से मुक्ति चाहिए? जब तक…
-
गरीबी का क्रंदन …
कपड़ा आधे तन लपेटे आधे मन लज्ज़ा समेटे प्रश्न है ये कौन है जिसने इक उंगली उठा बेपर्दा तुम्हें ही कर दिया । दौलते ढेरों कमा कर हवस खाने की बढ़ा कर अट्टालिका में बैठ तुमने रेशमी लिबास पहन खुद को ही नंगा कर लिया । लैवेंडर में पसीना बदल मुगालते में भूल कर निवाला…
-
कोशिश ….
कोशिश खत्म नहीं हो रही.. कभी हंसने की कोशिश.. कभी खुश दिखने की कोशिश.. कभी जिन्दा रहने की कोशिश.. कभी मास्क के भीतर… आंखों से मुस्काने की कोशिश… कुछ भूल जाने की कोशिश… कुछ छिपाने की कोशिश.. कामयाब कितना होती है.. नहीं जानती…ये तमाम कोशिश मेरी.. पर अब इन सब कोशिशों से उभरने की एक आखिरी कोशिश…!! ©डिम्पल माहेश्वरी, जालोर, राजस्थान
-
पिया मिलन ….
जीवन की अनुपम बगिया के, हम तुम भंवरे प्यारे थे, नदिया की अविरल धारा के, आतुर सुखद किनारे थे, प्रियतम मेरी माला के माणिक बनकर तुम आये हो मेरे हृदय पटल पर अपना तुम अधिकार जमाये हो पिया मिलन की इस चाहत को, हम तुम दे पाएं अंजाम! प्रेम जगत मेंअन्तर्मन ये तब कर पायेगा विश्राम। ©क्षमा द्विवेदी, प्रयागराज
-
एक सात्विक रिश्ता : सच्ची मित्रता ….
निःस्वार्थ, निर्विकार, निष्पक्ष, निष्पाप भावों से युक्त होता है सच्चा मित्र। एक सच्चा मित्र जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। उसकी रिक्तता से जीवन नीरस हो जाता है । मित्रता सामाजिक संबंधों में सर्वाधिक सुचितापूर्ण, शर्तरहित, मनुष्य का मनुष्य से अनायास ही स्वयंनिर्मित एक पवित्र – पावन, मन भावन सर्वप्रिय मानसिक व वैचारिक मिलन है। यह मिलन लिंग, वर्ग, वर्ण, धर्म, अर्थ आदि अनेक भेदों से परे है। यह…
-
एक मुद्दत के बाद ….
एक मुद्दत के बाद जरा, मैंने खुद को खुद में ढूंढा, पर मैं कहीं नहीं थी, मैं कहीं खो गई थी, पता नहीं कहां? एक मुद्दत के बाद मैंने, जिंदगी का कैनवास, उठाया, झाड़ा, पोछा, साफ किया, उस पर कोई अक्स नहीं उभर पाया था, ना ही कोई लकीर, क्योंकि मेरे रंगों की डिबिया, कहीं खो गई थी, मैं अपने ब्रश भी कहीं रखकर भूल आई थी, पता…
-
दक्षिण अमेरिका के सूरीनाम देश में प्रेमचंद जयंती …
भारत से 16000 मील दूर दक्षिण अमेरिका के उत्तरार्ध पर स्थित सूरीनाम देश की, हिंदी को समर्पित शीर्षस्थ संस्था सूरीनाम हिंदी परिषद की साहित्यिक इकाई विद्यानिवास साहित्य संस्थान ने 31 जुलाई 2021 को प्रेमचंद पर चर्चा व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। संचालिका ज्योति महादेव मिसिर ने स्वागतोपरांत मधुर स्वर में गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यानिवास साहित्य संस्थान के अध्यक्ष धीरज कंधई ने सभी का औपचारिक स्वागत करते…
-
खुश रहिया…
मां आपकी अनुपस्थिति महसूस हो रही है! आंखे भर आ रही हैं, समय-असमय,बात-बेबात! वो मेरी कविताओं की पंक्तियों को सुनकर, वाह! कह उठना, बड़ा याद आता है,ओ माँ! तुम्हारा वह अंतरात्मा से उपजा \”वाह\” मुझे प्रोत्साहित करता, मेरी भावनाओं को खेकर,सहारा दे जाता था! वो नैसर्गिक मुस्कान, जो देवी जैसे मुखमंडल को आलोकित करती! मुझे देखती,ममता की वर्षा करती! समर्पित हो सारा प्यार उड़ेल देते! सब सचित्र…
-
अनोखा श्रृंगार …
श्रृंगार नारी की आभा निखारता है। नैनो की चमक, प्यार भरे दिल होने का इजहार करती है। लबों पर कसक , हाथो का कोमल स्पर्श का बोध, हसीन शाम का सौदर्य बढा देता है। प्रकृति का श्रृंगार हरियाली से, नारी का श्रृंगार अंतर्मन उज्जवल होने से सौदर्य सम्पूर्ण होता है। सोलह श्रृंगार होने से तन की सुंदरता बढती है। मन मे प्रभु की भक्ति का श्रृंगार किया जाए तो मन…
-
बेटी …
जन्म लेते ही सबका एक ही कहना बेटी हुई है , बेटा नहीं पर क्या बेटी किसी से कम है हर फर्ज निभाती है माता-पिता की सेवा सहित सास-ससुर को भी सम्मान देती है अपनी संस्कृति को सहेज कर समाज को नई राह दिखाती है बेटी है इसलिए दो कुल की लाज बचाती है मां-बाबा के आंखों का तारा बन उनके सपनों को पूरा करने की हर कोशिश करती है…