लेखक की कलम से

हम सफर …

 

मन में खुशी हो तो

खिल जाता है चेहरा,

लक्ष्य उच्च हो तो

हट जाता है पहरा ।

 

दो दिन की जिन्दगी में

क्या किसी से लड़ना है

जितना हो सके सबसे

प्यार निभाना है…

 

नसीब वाले होते हैं वह, जिन्हें

एक अच्छा दोस्त मिला

जीवनबागिया में उनके

तरह-तरह के फूल खिला।

 

जिन्दगी जीना

आसान हो जाता है

अगर हाथों में कोई

प्यारा सा हाथ हो

जिन्दगी के  सफर में,

कोई अपने साथ हो।

 

©मनीषा कर बागची                          

Back to top button