लखनऊ/उत्तरप्रदेश

भाजपा ने किसानों का वोट हासिल करने की क्या बनाई है रणनीति, जानिए पूरा प्लान …

लखनऊ। चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा उत्तर गठन के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। इस सम्मेलन में ग्रामीण अंचलों में वजूद रखने वाले प्रमुख किसानों को सम्मानित करके उनसे जुड़ने का खाका तैयार किया है।

भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा का आमजनों से सीधे जुड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। इस कड़ी में ही सम्मेलन प्रस्तावित है। इस सम्मेलन के जरिए इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि ग्रामीण स्तर पर योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है कि नहीं।

भाजपा कानपुर – बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारी भी नगर निकाय चुनाव का बिगुल फूंकने की रणनीति बनाई है। सात या आठ सितंबर को क्षेत्रीय बैठक करके चुनाव का शंखनाद होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बैठक की जानकारी पदाधिकारियों को दे दी है।

Back to top button