Uncategorized

CM शिवराज बोले- कांग्रेस ने सच स्वीकार किया, MP आकर प्रियंका लगातार झूठ बोल रही, लेकिन 100 में से एक सच बोला कि उनके पिताजी ने भी अमेठी का विकास नहीं किया

इंदौर। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब श्रीमान बंटाढार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब MP को उन्होंने तबाह और बर्बाद करके रख दिया था। ना सड़क, ना बिजली, ना पानी था, चारों तरफ केवल हाहाकार था। प्रियंका गांधी ने ये तो सच स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस विकास नहीं करती, विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करती है। इस सच को बताने के लिए प्रियंका का धन्यवाद।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने कल बताया कि अमेठी में रोड नहीं बनी तो गांव वालों ने राजीव गांधी को डांटा, इस पर आपका क्या कहना है ? प्रियंका मध्य प्रदेश में आकर लगातार झूठ बोल रही है, लेकिन 100 झूठों में एक तो सच बोला, कि उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी अमेठी का विकास नहीं किया। कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं है।

CM शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने कब कहा कि दिग्विजय और कमलनाथ के बीच में अनबन है। आप ट्विट करके बता रहे हो अनबन नहीं है, भाजपा भ्रम फैला रही है। बीजेपी क्यों भ्रम फैलाएगी। जनता देख रही है टिकट वितरण को लेकर अनबन हुई और कमलनाथ ने खुलेआम कहा कि कपड़े फाड़ना है तो दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के फाड़ो। ये तो सब ने सुना है। आप हसी मजाक या हास परिहास में नहीं ले जा सकते हैं और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ टिकट बाट देते हैं। छिंदवाड़ा की और बाद में फिर कांग्रेस कमेटी अप्रूव करती है। वर्चस्व की लड़ाई और बेटों को स्थापित करने की लड़ाई जगजाहिर है। इसमें भारतीय जनता पार्टी कहां से आई ?

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कमलनाथ अरबपति सेठ, उद्योगपति हैं, उनके लिए राजनीति रोजगार, वे भी कुछ भी कहते ही रहते हैं। कहते हैं भाजपा को बेरोजगार कर दो, हमारे लिए राजनीति कोई रोजगार का माध्यम थोड़ी है। राजनीति हमारा धंधा नहीं है। हम रोजगार के लिए राजनीति नहीं करते हैं । रोजगार के लिए राजनीति करते होंगे तो आप करते होंगे। आप कॉर्पोरेट जगत से आते हैं, आप अरबपति हैं। आप सेठ हैं।

सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के काम करने का स्टाइल अलग है, जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे गांव में कभी नहीं गए। गांव की गलियां, खेत, खेत की पगडंडियां, जनता से आपका कोई वास्ता नहीं है। प्राकृतिक आपदा भी आती है, तो कहते हैं मैं वहां नहीं जाता और मैं अगर जाता था, तो कहते थे ये टूरिज़म कर रहें हैं, ओला टूरिज़म, इस तरह की तो ये बात करते हैं। ये राजनीति रोजगार का माध्यम, आपके लिए होगी, भारतीय जनता पार्टी के लिए ये सेवा का साधन है, हम सेवा के लिए राजनीति करते हैं।

Back to top button