Uncategorized

भाजपा उत्तराखंड में दोबारा बनाएगी सरकार? 70 में से 47 सीटों पर आगे; कांग्रेस 19 में बढ़त पर….

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दोपहर बाद तस्वीर साफ होते दिखाई दे रही है। दोपहर दो बजे तक भारतीय जनता पार्टी 47 सीटों में आगे रही। जबकि, कांग्रेस 19 में ही बढ़त बना पाई है। 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि उत्तराखंड में अगली सरकार बीजेपी ही बनाएगी। 70 विधानसभा सीट में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड के 20 सालों के इतिहास यह पहली बार होगा जब कोई राजनैतिक पार्टी दोबारा सरकार बना रही है। चुनावी परिणामों की बात करें तो पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। तो दूसरी ओर, सीएम पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी से पीछे चल रहे हैं।

Back to top button