
हर राज्य में खेला होबे…ममता बनर्जी का मिशन 2024 के लिए ऐलान, बच्चों को बाटेंगी फुटबॉल…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने वालीं ममता बनर्जी अब \’मिशन 2024\’ में जुट गई हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनौती देने का ऐलान करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि जब तक मोदी सरकार को सत्ता से नहीं हटा दिया जाता, हर राज्य में \’खेला\’ होगा। बंगाल में \’खेला होबे\’ का नारा देकर बड़ी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने 16 अगस्त को \’खेला दिवस\’ मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर गरीब बच्चों को फुटबॉल बांटने का भी घोषणा की है।
ममता बने कहा, \’\’आज हमारी आजादी खतरे में हैं। बीजेपी ने हमारी स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है। वे (मोदी सरकार) अपने मंत्रियों पर ही विश्वास नहीं करते हैं और एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।\’\’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके फोन की भी टैपिंग की जा रही है और इसलिए वह किसी से बात नहीं कर पाती हैं।
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में जीत के लिए देश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश और दुनिया से उन्हें आशीर्वाद मिला। ममता ने कहा, \’\’हम देश और राज्य के लोगों को बधाई देना चाहते हैं। हम धन, बल, माफिया पावर और सभी एजेंसियों के खिलाफ लड़े। सभी मुश्किलों के बावजूद हम इसलिए जीते क्योंकि बंगाल के लोगों ने हमें वोट दिया और हमें देश और दुनिया के लोगों से आशीर्वाद मिला।\’\’












