Uncategorized

बीजेपी ने पंजाब में 27 नए उम्मीदवारों जारी की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट, देखें लिस्ट …

चंडीगढ़ । पंजाब में भाजपा के उम्मीदवारों की ये दूसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले कांग्रेस के दोनों विधायक को टिकट मिला है। बटाला से फतेहजंग बाजवा और मोगा से हरजोत कमल को मैदान में उतारा है। राजपुरा से बीजेपी के हरजीत ग्रेवाल को टिकट नहीं मिला।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 27 नाम शामिल हैं। नई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का नाम भी शामिल है। विजय सांपला फगवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा रूपनगर से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके दो सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) क्रमश: 37 और 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 1997 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पहली बार है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना राज्य में चुनाव लड़ रही है। अकाली पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घटक थी। हाल ही में निरस्त किए गए कृषि कानूनों पर असहमति के बाद शिअद ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

सोमवार को राजधानी में सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा करते हुए, पंजाब लोक कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और शिअद संयुक्त के सुखदेव ढींडसा के साथ भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि विस्तृत चर्चा के बाद सीटों के बटवारे की गई। नड्डा ने कहा कि नया गठबंधन देश की सुरक्षा और पाकिस्तान के साथ अपनी सीमा साझा करने वाले राज्य में स्थिरता को लेकर तीनों दलों की हिस्सेदारी की चिंताओं पर एक साथ किया गया है।

Back to top button