पेण्ड्रा-मरवाही

डॉ चरण दास महंत पहुंचे कोटमी, धनपुर, निमधा, पेंड्रा और गौरेला

मनोज गुप्ता के घर आए पत्रकार बालकृष्ण के परिजनों से मिले

मरवाही। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत का कोटमी, धनपुर, निमधा और पेंड्रा में आत्मीय स्वागत किया गया। कोटमी में आगजनी से प्रभावित परिजनों से मिले में तो धनपुर में देवी दर्शन और निमधा में डॉ सुशील जायसवाल के परिजनों से मिले। सिवनी में मनोज गुप्ता के परिजनों के साथ भोजन करने के बाद ट्रायसायकल वितरण किया। पेंड्रा में पत्रकार बालकृष्ण अग्रवाल के परिजनों से और गौरेला में सत्यनारायण तिवारी के परिजनों से भेंट किए।

छत्तीसगढ़ में मरवाही ऐसा क्षेत्र है जहां डॉ चरण दास महंत विशेष लगाव रखते हैं। वे यहां के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं के यहां सुख- दुख में सहभागी बनते हैं। पिछले माह कोटमी में एक दुकान पर आगजनी की घटना हुई यहां एक जनरल स्टोर में लाखों का सामान जल गया। आज जब वे पेंड्र-मरवाही क्षेत्र के लिए आए तो सबसे पहले यहीं रूके जहां आगजनी की घटना हुई। कोटमी में गुलाब सिंह राज और अमन शर्मा के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके अलावा बालाकश्यप, ममता पैकरा, अमोल पाठक, अफसर खान ने स्वागत किय। धनपुर में देवी दर्शन किए यहां जिला कांग्रेस महामंत्री नारायण शर्मा और हरीश राय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां से वे निमधा के लिए रवाना हुए। निमधा में डॉ सुशील जायसवाल के शोक संत्प्त परिजनों से मिले। डॉ महंत यहां से सिवनी के लिए रवाना हुए।

सिवनी में कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता के पिता का आज वार्षिक श्राध था। मनोज गुप्ता, मंजु गुप्ता के परिजनों के साथ मुलाकात करने के  बाद उन्हीं के साथ भोजन किए। सिवनी में डॉ मोहन शुक्ला, बब्बा कंवर, अजय राय, राजेंद्र ताम्रकार, राकेश मसीह, नारायण शर्मा, हरीश राय, ओमवती पेंद्रो, भानू ओट्‌टी, निशान तिवारी, दया वाकरे, विवेक पोर्ते, कौशिल्या ओट्‌टी, रेखा तिवारी, मालती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। यहां पर मानस सम्मेलन भी चल रहा है। इस कार्यक्रम में भी डॉ महंत सम्मिलित हुए। सिवनी में ही ट्रायसायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। डॉ महंत के हाथों जरुरतमंदों को ट्रायसायकल दिया गया और पेंड्रा के लिए रवाना हो गए। पेंड्रा में सड़क दुर्घटना में मृत पत्रकार बालकृष्ण अग्रवाल के परिजनों से मिलने गए। यहां कुछ समय रहने के बाद गौरेला रवाना हो गए। गौरेला में कांग्रेस नेता स्व. सत्यनारायण तिवारी के परिजनों से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button