रायपुर

धान खरीदी मुद्दे पर दिल्ली में आज निर्णायक बैठक, राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ कल 14 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह मुलाकात धान खरीदी के मुद्दे को लेकर है। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी छत्तीसगढ़ सरकार को एक पत्र आया है। जिसमें धान खरीदी के संबंध में अपना पक्ष केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखने को कहा गया है यानी कि संभव है धान खरीदी विवाद का कोई रास्ता निकल जाए।

छत्तीसगढ़ के किसानों से धान खरीदी का मामला अब सुलझ सकता है ऐसा लग रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से समय मांगा था। समय मिल गया है। कल 14 नवंबर को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री बघेल अपने मंत्रिमंडल के पांच सहयोगियों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात धान खरीदी को लेकर ही है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री कार्यालय से भी मुख्यमंत्री को एक पत्र आया है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी लगातार विदेश दौरे पर हैं इसलिए धान खरीदी के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। संभव है कल ही केंद्रीय कृषि मंत्री से भी मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात में केंद्रीय खाद्य मंत्री भी उपस्थित रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button