रायपुर

raipur news

  • रायपुर में हुआ गैंगवार, बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, जांच में जुटी पुलिस…

    रायपुर। रविवार को रायपुर के रामकुंड इलाके में हुए गैंगवार का विडियो सामने आया है। जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को लाठी-डंड़े और ईंट से मारकर घायल कर दिया। इस घटना का शिकार बने युवक पर चाकू जैसे नुकीले हथियार से भी वार किया गया है। मामले में आजाद चौक थाने की पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही…

  • 100 साल पुराने मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- सरकार की कृषि समर्थक नीतियों की वजह से लोगों के चेहरे में आई रौनक…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई में आयोजित होने वाले मड़ई मेले में पहुंचे। यह मड़ई मेला जिले में लगने वाले सबसे आरंभिक मड़ई मेलों में से एक है तथा पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े मेले में से एक है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 1 नवंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की…

  • छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने बधाई दी…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। श्री चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल…

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखण्ड मुख्यालय खरसिया में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग साढे़ 10 फीट ऊंची यह प्रतिमा विश्राम गृह के सामने स्थापित की गई है, इसे तांबा, जिंक, लेड व टिन के मिश्र धातु से तैयार किया गया है। शहीद नंद कुमार पटेल की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे,…

  • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मृतक जवानों के प्रति जताई संवेदना…

    रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में 4 जवानों की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने घटना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए पुलिस अधिकारियों को ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री…

  • झीरम रिपोर्ट पर बोले सीएम भूपेश बघेल : किसे बचाना चाहती है मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार को जांच से क्यों रोका जा रहा …

    रायपुर । बस्तर के झीरम घाटी कांड में न्यायिक जांच आयोग द्वारा रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि आखिर मोदी सरकार झीरम घाटी के षड्यंत्र में किसे बचाना चाहती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम में षड़यंत्र हुआ था और मोदी सरकार व पूर्व की भाजपा सरकार इसे भली-भांति जानती है।…

  • मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी में औचक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा…

    रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के चंदखुरी नगर पंचायत क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर यहां पर विविध नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चंदखुरी नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियमित रूप से साफ-सफाई तथा घर-घर कचरा कलेक्शन कराने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी कौशिल्या माता मंदिर…

  • राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती अधिक लाभकारी बनेगी : भूपेश बघेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के समीप नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ में खरीफ की विभिन्न फसलों के लिए 9 हजार और धान के रकबे में अन्य फसल लेने पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है…

  • मुख्यमंत्री को महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का मिला न्यौता…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 18 नवंबर को दरहाघाट, चंद्रपुर में आयोजित होने वाले महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के अध्यक्ष…

  • विजय छत्तीसगढ़ अभियान के तहत भाजपा करेगी सरकार का घेराव…

    रायपुर। रविवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हुए थे। जबकि प्रदेश के बाकी नेता वर्चुअली इस बैठक में जुड़े हुए थे। बैठक में विजय छत्तीसगढ़ अभियान पर चर्चा की गई। एक मिशन की तरह शुरू हो रहा भाजपा का ये अभियान पूरी तरह से चुनावी होगा। माना जा रहा है कि दिसंबर-जनवरी से इस अभियान की शुरुआत…

  • सीआरपीएफ कैम्प की घटना दुर्भाग्यजनक : मुख्यमंत्री…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की दुर्भाग्य जनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस…

  • पटाखा फोड़ने से मना करने पर बदमाश युवक ने मारा इंटीरियर डिजाइनर को चाकू, हत्या का मामला दर्ज…

    रायपुर। इंटीरियर डिजाइनर का काम करने वाले युवक पर बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई को भी घायल कर आरोपी फरार हो गया। दोनों भाइयों के सिर, जांघ और कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। इस हमले में दोनों की जान भी जा सकती थी। आजाद चौक थाने में अब इस कांड की वजह से गौरव तांडी के खिलाफ हत्या के प्रयास…

  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और उनके आश्रितों को आयुष्मान सीएपीएफ योजना के तहत अब मिलेगा स्वास्थ्य सेवा का भी लाभ …

    रायपुर। भारत सरकार ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ’आयुष्मान सीएपीएफ’ योजना की शुरुआत की है। यह योजना गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की एक संयुक्त पहल है। इस योजना के द्वारा सभी सीएपीएफ में स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जाएगा तथा वितरण किए गए कार्डों की संख्या का दैनिक…

  • खाद्य मंत्री ने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गौठानों में किया गोवर्धन पूजा…

    रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत मैनपाट अन्तर्गत ग्राम बिहीबाड़ी, लालमुड़ा, बैगहवा तथा सपनादर गोठान में आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल हुए। श्री भगत ने ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर गायो को गुड़ के लड्डू और हरा चारा खिलाया। मंत्री श्री भगत ने ग्राम सपनादर के देवस्थल मंदिर प्रांगण में छत निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की तथा यहां…

  • राज्यपाल को झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई…

    रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई। यह रिपोर्ट आयोग के सचिव एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) संतोष कुमार तिवारी ने सौंपी। यह प्रतिवेदन 10 वाल्यूम और 4184 पेज में तैयार की गई है। यह आयोग छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में गठित किया गया था। श्री मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश…

  • मुख्यमंत्री को ब्रम्हकुमारी बहनों ने दी भाईदूज की शुभकामनाएं…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में ब्रम्हकुमारी बहनोँ ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमला बहन ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और मिष्ठान भेंट कर उनके  स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका…

  • भाई दूज पर बहनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तिलक लगाकर की मंगलकामनाएं …

    रायपुर। देश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार भाई दूज का त्यौहार मनाया। वे राज्य गठन के बाद इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो छत्तीसगढ़ी परंपरा का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हैं और परंपरा को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  भिलाई 3 निवास में भाई बहन के आत्मीय स्नेह के पर्व भाई दूज के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की…

  • पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में पांच लाख का एक इनामी नक्सली ढेर ….

    रायपुर। दंतेवाड़ा जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। घटना स्थल से एक पस्टिल और वस्फिोट सामाग्री बरामद की गयी है। दंतेवाड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कल शाम जिला रिजर्व पुलिस के जवान गश्त पर निकले थे। जैसे ही जवानों का दल पहुरनार जंगल के पास पहुंचा। घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी…

  • मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार की धूम…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री निवास में देवारी…

  • मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में गोवर्धन पूजा के दौरान राउत नाचा और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान नन्हीं लोक गायिका आरू साहू के सुमधुर गायन की सराहना की और कहा कि आरू ने बहुत पुराना गीत ‘चना के दार राजा, चना के दार रानी’ की खूबसूरत प्रस्तुति दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीतों के लालित्य और भाषा की मधुरता का उल्लेख करते हुए कहा कि…

  • पुलिस के सामने रईसजादे की हुई जमकर ठुकाई, भीड़ में घुसा दी थी कार…

    रायपुर। शुक्रवार को एक रईसजादे युवक ने भीड़ में अपनी कार घुसा दी। शुक्र इस बात का रहा कि बड़ी घटना से पहले ही लोगों ने इसे रोक लिया। राजधानी में MG रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी में लोग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले रहे थे। दिवाली का दूसरा दिन था। ऐसे में परिवार समेत यहां पहुंचे लोगों की भीड़ थी। इतने में साहिल जैन ने यहां तेज रफ्तार…

  • चाकू लहराकर डांस कर रहा था युवक, रोकने गए व्यक्ति को उतारा मौत के घाट…

    रायपुर। राजधानी में दीपावली के दूसरे दिन अलग-अलग इलाकों में 2 लोगों की हत्या हो गई। शुक्रवार की रात शहर के मठपारा इलाके में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक बदमाश ने एक युवक की जान ले ली। सरे आम मोहल्ले वालों की आंखों के सामने चाकू मारकर लोकेश साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक का नाम शिबू…

  • भूपेश बघेल ने कहा-सपने साकार करने के लिए हरित क्रांति के साथ-साथ श्वेत क्रांति भी जरूरी…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांव की परिकल्पना को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ को हरित क्रांति के साथ-साथ श्वेत क्रांति क्रांति की दिशा में आगे बढ़ना होगा । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों की कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय…

  • कुश के सोटे सहकर मुख्यमंत्री ने की सबके लिए मंगल कामना…

    रायपुर। परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर साल प्रदेश की मंगल कामना और शुभ के लिए तथा विघ्नों के नाश के लिए कुश से बने सोटे का प्रहार सहते हैं। ग्राम जंजगिरी में उन्होंने यह परंपरा निभाई। यहां के ग्रामीण बीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोटे का प्रहार किया। इससंबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह प्राचीन परंपरा है कि इस तरह सोटे का प्रहार विघ्नों का नाश करने…

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती…

Back to top button