कोरबा

korba news

  • नंदकुमार बघेल ने कहा- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को हटाया जाए

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल}। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से ही उनके एक कैबिनेट मंत्री को पद से हटाने की मांग उठी है। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर पार्टी विरोधी कार्य करने, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ करने और भ्रष्ट तरीके से अकूत सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल ने मंत्री को उनके पद से हटाने की मांग की…

  • कटघोरा के प्रभारी डीएफओ निलंबित, सीसीएफ को नोटिस

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा वन मण्डल के कुल्हरिया के एक दलदली क्षेत्र में फसी मादा हाथी की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए कटघोर के प्रभारी वन मंडलाधिकारी डीडी संत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मुख्य वन संरक्षक वन मंडल बिलासपुर पीके केशर को इस प्रकरण में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।…

  • पंचायत सचिव पर गबन का आरोप, ग्रामीणों ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में कराया जाएगा। इस बीच कटघोरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा के आश्रित ग्राम मुढ़ाली के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर फर्जी तरीके से राशि गबन करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कटघोरा को चुनाव बहिष्कार का ज्ञापन…

  • कटघोरा वनमंडल के कुल्हरिया गांव में दलदल में फंसने से हाथी की मौत

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला में वन मण्डल कटघोरा में शुक्रवार की सुबह एक जंगली हाथी की मौत हो गयी। यह हाथी पिछले 48 घंटों से दलदल में फंसा हुआ था। वन विभाग उसका रेसक्यू करने में विफल रहा। अधिकारिक जानकारी के अनुसार वन मंडल कटघोरा के केदई रेंज के तहत ग्राम पंचायत कुल्हरिया का है। विलम से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को गुरूवार को इस…

  • इस अभिमन्यु ने तोड़ दिया नगर निगम कोरबा के चुनाव में चक्रव्यूह

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में कलयुग के अभिमन्यु ने महाभारत की नई स्क्रिप्ट लिख दी है। इस अभिमन्यु का वध करने की मनसूबा पाले बैठे लोगों को मुंह की खानी पड़ी है। अभिमन्यु ने चक्रव्यूह तोड़ कर नया इतिहास लिख दिया है। दरअसल नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड नम्बर 6 से कांग्रेस पार्टी ने धरम निर्मले को प्रत्याशी बनाया था। एक ताकतवर नेता…

  • कोरबा में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, पाली और छुरी कांग्रेस को, दीपिका-कटघोरा निर्दलियों के भरोसे

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों के चुनाव में मिला-जुला नतीजा सामने आया है। नगर पंचायत पाली और छूरी में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं नगर पालिका दीपका और कटघोरा में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को निर्दलीय का भरोसा जीतना होगा, तब जाकर अध्यक्ष पद पर किसी पार्टी पार्षद की ताजपोशी हो सकेगी। नगर पालिका निगम कोरबा में भी किसी भी दल…

  • रेल डिब्बे की तरह मतदान केंद्र, सबने की तारीफ

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुसमुंडा में नगरीय निकाय चुनाव के लिए अनोखा मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसकी सभी मतदाता तारीफ कर रहे हैं। नगर पालिक निगम कोरबा के विकास नगर कुसमुंडा में रेलगाड़ी के डिब्बों की शक्ल देकर बड़े ही आकर्षक ढंग से मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां वार्ड नम्बर 58 ईमली छापर और वार्ड नम्बर 59 विकास नगर के 7 पोलिंग बूथ…

  • उत्पात के बीच एक हाथी की मौत

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । कोरबा व कटघोरा वन परिक्षेत्र में हाथियों की धमक के बीच कटघोरा वनमंडल में पाली सर्कल अंतर्गत सालीपहाड़ के समीप एक हाथी का शव मिला है। वन विभाग जंगली हाथी की मौत के कारणों की विवेचना कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि केंदई रेंज में विचरण कर रहे 30 हाथियों में से एक हाथी की मौत हुई है। हाथी की मौत…

  • पीएम आवास और पेंशन मिला नहीं, एकलबत्ती कनेक्शन काट दिए गए, कोरबा नगर निगम के लिए विकास का दावा छलावा नहीं तो और क्या – ननकीराम

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता ननकीराम कंवर ने नगर पालिक निगम कोरबा के विकास के दावों को छलावा बताया है। उन्होंने ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के जनसंपर्क के दौरान वे शहर सरकार की सच्चाई से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार ने आम नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं लेकिन उनका लाभ शहरी क्षेत्र के…

  • वार्ड प्रत्याशी के पति की फांसी पर लटकती मिली लाश

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ के कोरबा में निर्दलीय नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी के पति ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाकया जिले के दर्री पुलिस थाना क्षेत्र का है। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 53 से श्रीमती रामबाई पटेल निर्दलीय प्रत्याशी हैं। बीती रात 8 बजे उनके पति कोमल पटेल 50 वर्ष घर से बिना कुछ बताए…

  • सभी राज्यों में लागू होगा एनआरसी, नगरीय निकाय चुनाव में परचम लहराएगी भाजपा – सरोज

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद सभी राज्यों में एनआरसी लागू हो जाएगा। इसे लेकर कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री अपना कद बढ़ाने विरोध कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद जीत कर आएंगे। छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस के वादा खिलाफी तथा सरकार के अव्यवस्था का शिकार हो…

  • चीतापाली के सोनी दंपत्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । जिले के उरगा थाना के चीतापाली गांव निवासी एक दंपत्ति ने जहरपान कर जान दे दी। पुलिस ने दोहरे आत्महत्या मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चीतापाली के मोहन सोनी उम्र 55 और उनकी पत्नी छोटी मुन्नी सोनी उम्र 50 कुछ समय से कोरबा के कांशीनगर बस्ती में किराए का मकान लेकर रहते थे। सोनी दंपत्ति लंबे समय…

  • मरवाही के बाद 46 हाथियों का दल पहुंचा कटघोरा के पसान रेंज में

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज के दो स्थानों पर 46 हाथियों ने बीती रात दस्तक दे दी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में हाथियों के पहुंचने की सूचना पर वन अमला सतर्क हो गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार एक दल में 16 हाथी शामिल हैं, जो मरवाही क्षेत्र से पहुंचा है। जबकि दूसरे दल…

  • विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा- समानता की दृष्टि से देखना गुरु घासीदास का संदेश

    कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलना और सबको समानता की दृष्टि से देखना ही संत गुरु घासीदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. महंत आज यहां संत गुरु घासीदास की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास ने समाज को सत्य मार्ग पर चलने, मनुष्य-मनुष्य में भेदभाव नहीं करने और एक…

  • नगर निगम और नगर पंचायतों में 3 लाख 23 हजार मतदाता करेंगे मतदान

    19 दिसंबर को थमेगा चुनाव प्रचार-प्रसार कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों में निर्वाचन के लिए 19 दिसंबर की रात्रि 10 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसके बाद अभ्यर्थी केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत तौर पर ही प्रचार कर पाएंगे। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने आज मीडिया को बताया कि जिले में पांचों नगरीय निकायों के लिए कुल 3 लाख 22…

  • कलेक्टर किरण कौशल ने कहा- तारपोलीन से ढंककर ही कोयला परिवहन करें

    कलेक्टर ने एसईसीएल, एनटीपीसी, बालको सहित विभिन्न उपक्रमों व विभागीय अफसरों की ली बैठक कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । जिले में बड़े- बड़े वाहनों में खदानों से निकले कोयले के असुरक्षित परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अब सभी प्रकार के कोयले का परिवहन करने वाले वाहनों को तारपोलीन से ढंककर ही कोयले का परिवहन करना होगा। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने बुधवार को कोयला उत्पादक उपक्रमों एसईसीएल सहित…

  • ननकीराम कंवर ने किसान मुद्दे पर दी धमकी, कहा- समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करूंगा

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । भारतीय जनता पार्टी के विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के नाम पर किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण की मांग करते हुए भूख-हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। विधायक ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में समर्थन मूल्य पर…

  • साईं फर्नीचर में आग, लाखों की छति

    कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित साईं प्रसाद कंपनी में आज सुबह आग लग गई। इसमें यहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर स्वाह हो गया। सूचना मिलने पर नगर निगम और अग्निशमन विभाग की टीमें यहां पहुंची। आग बुझाने तक काफी क्षति हो चुकी थी। माना जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने यहां घटना को अंजाम दिया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार निवेश के काम से…

Back to top button