कोरबा

सभी राज्यों में लागू होगा एनआरसी, नगरीय निकाय चुनाव में परचम लहराएगी भाजपा – सरोज

कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद सभी राज्यों में एनआरसी लागू हो जाएगा। इसे लेकर कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री अपना कद बढ़ाने विरोध कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद जीत कर आएंगे। छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस के वादा खिलाफी तथा सरकार के अव्यवस्था का शिकार हो रहे हैं।

उक्त बातें मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि एनआरसी कानून को लेकर जो विरोध प्रदर्शन हो रहा है वह प्रायोजित ढंग से कराया जा रहा है। इस कानून के लागू होने से पीड़ितों को लाभ होगा और देश के किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होगी। इसे लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री राजनीति कर रहे हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून धारा 256 के तहत सभी राज्यों में लागू हो जाएगा। इस बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध और बयान को अपने निजी स्वार्थ के लिए अपना कद बढ़ाने का बयान बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए सरोज पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अव्यवस्था की शिकार है जिसका खामियाजा किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है।

प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद चुनाव जीतकर आएंगे। एक साल के भीतर ही आमजनमानस में सरकार की छवि खराब हो गई है। हार के डर से ही कांग्रेस प्रत्यक्ष चुनाव से पीछे हट गई। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री के ही परिवार से महापौर और पार्षद बनाने का चक्र चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का बयान, NRC कानून को लेकर हो रही राजनीति, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद सभी राज्यों में धारा 256 के तहत हो जाएगा लागू, विरोध कर ममता बनर्जी वोट बैंक, भूपेश बघेल बढ़ाना चाह रहे कद, धान मसले पर कहा किसानों के साथ कांग्रेस को हो रहा नुकसान, निगम चुनावों में भाजपा के जीत का किया दावा, कांग्रेस पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा मंत्री भी एक ही घर से महापौर भी उनकी ही पत्नी, बेटों और रिश्तेदारों को भी बना देना था पार्षद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button