कोरबा

कोरबा में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, पाली और छुरी कांग्रेस को, दीपिका-कटघोरा निर्दलियों के भरोसे

कोरबा {गेंदलाल शुक्ल} । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पांच नगरीय निकायों के चुनाव में मिला-जुला नतीजा सामने आया है। नगर पंचायत पाली और छूरी में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं नगर पालिका दीपका और कटघोरा में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को निर्दलीय का भरोसा जीतना होगा, तब जाकर अध्यक्ष पद पर किसी पार्टी पार्षद की ताजपोशी हो सकेगी। नगर पालिका निगम कोरबा में भी किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पाली के 15 वार्ड के चुनाव में कांग्रेस को 11 और भारतीय जनता पार्टी के 4 पार्षद निर्वाचित घोषित किये गये हैं। नगर पंचायत छुरी-कला के 15 में से 8 कांग्रेस, 5 भाजपा और 2 निर्दलीय पार्षद चुने गये हैं। नगर पालिका परिषद कटघोरा में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। कुल 15 सीट में कांग्रेस 7, भाजपा 7 और निर्दलीय 1 सीट पर विजयी रहा। दीपिका में 21 वार्ड पार्षद के चुनाव में भाजपा को 9 कांग्रेस 6, बहुमत समाज पार्टी 1 और निर्दलीय 5 वार्ड से चुनाव जीतकर आये हैं। कटघोरा और दीपका में दोनों दलों को निर्दलीय पार्षद की सहायता लेकर शहर सरकार का गठन करना होगा। उधर नगर पालिक निगम कोरबा में 67 वार्डों के लिए हो रहे चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय दलों को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आता। हालांकि यहां के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित होंगे, लेकिन प्रारंभिक रूझान में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बहुमत से कॉफी पीछे छूटते नजर आ रहे हैं।

दीपक नगर पालिका जिला कोरबा

  • भाजपा 09
  • कांग्रेस 06
  • अन्य 05
  • बसपा 01
  • पाली नगर पंचायत
  • परिणाम
  • 11 कांग्रेस, 4 भाजपा
  • 01 पवन ध्रुव कांग्रेस
  • 02 निर्मला पटेल कांग्रेस
  • 03 उमेश चंद्रा कांग्रेस
  • 04.राजकुमारी पटेल भाजपा
  • 05 सावित्री श्रीवास कांग्रेस
  • 06 बंटी पारवानी भाजपा
  • 07 बबलू पटेल कांग्रेस
  • 08 सोना ताम्रकार कांग्रेस
  • 09 मुन्नू सोनकर कांग्रेस
  • 10 रोहित प्रजापति कांग्रेस
  • 11 मंजू जायसवाल कांग्रेस
  • 12 रामकली मरावी भाजपा
  • 13 दीपक जायसवाल कांग्रेस
  • 14 पिंटू अग्रवाल कांग्रेस
  • 15 पुष्पा जायसवाल भाजपा
Back to top button