लेखक की कलम से

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा, वेद स्मृति, प्रीति, कामता नाथ सहित कई शामिल …

रांची। राष्ट्रीय आँचलिक साहित्य संस्थान बिहार की अध्यक्षा और संचालिका बबिता सिंह के द्वारा अंतर्राज्यीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी राज्यों के नामचीन और विद्वान  कवियों ने  बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय आँचलिक  साहित्य संस्थान बिहार की अध्यक्षा और दैनिक जागरण पेज पर आयोजित अंतर्राज्यीय कवि सम्मेलन की संचालिका बबिता सिंह ने कई राज्यों के साहित्य संस्कृति को जोड़ने का सफलतम प्रयास किया।

जिसमें राजस्थान से सुरेंद्र कुमार शर्मा , महाराष्ट्र से वेद स्मृति कृति, उत्तर प्रदेश से डॉक्टर कामतानाथ सिंह, बिहार से रूपा वात्सयायन, हिमाचल प्रदेश से प्रीति शर्मा, बिहार से वीणा द्विवेदी, दिल्ली से विभा राज  और झारखंड से मोना बग्गा बिहार से अखौरी चंद्रशेखर हिमाचल प्रदेश से अंजलि सिफर ,मध्य प्रदेश से कमलेश श्रीवास्तव ने भाग लिया।

Back to top button