
नूतन साहित्य कुंज ने कवि विश्वजीत विश्वज को किया सम्मानित …
लोकप्रिय साहित्यिक समूह नूतन साहित्य कुंज ने ऑनलाइन कार्यक्रम करके कवि विश्वजीत विश्वज को उनके महती योगदान के लिए सम्मानित किया। चन्दौली निवासी विश्वजीत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही हिंदी माँ के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करते हैं। कविताओं की रचना के साथ ही नूतन साहित्य कुंज के लिए नियमित दैनिक कार्यक्रम समय से बनाकर उपलब्ध कराते हैं।
नूतन साहित्य कुंज के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार अवध ने विश्वजीत को विश्वज उपनाम देकर अलंकृत किया। कुंज की उपाध्यक्ष डॉ ममता बनर्जी मंजरी ने कार्यक्रम सर्जक का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ वत्सला श्रीवास्तव, दीपक वर्मा \’दीप\’,वाणी बरठाकुर \’विभा\’, मुनफ ताम्बोली, गीता चौबे \’गूँज\’, रंजना वर्मा \’उन्मुक्त\’, शैलश्री श्लेषा, विजिया गुप्ता, ऋतु गोयल \’सरगम\’, डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव \’अर्णव\’,रुनू बरुवा \’रागिनी\’,रुणा रश्मि \’दीप्त\’,मोइनुद्दीन शमसी \”शम्स\”,कृष्णा साहनी \”कोविद\” आदि कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

















