लेखक की कलम से

मिशन शक्ति …

 

बेटी – बेटा एक समान

दोनों ईश्वर का वरदान ।।

 

बेटी नहीं किसी से कम

बेटे सा ही उसमें दम ।।

 

मिशन शक्ति ने ठाना है

नारी का मान बढ़ाना है ।।

 

नारी सुरक्षा ,

देश की रक्षा ।।

 

घर- घर देना यह संदेश

नारी से भी चलता देश ।।

 

नर – नारी के सम अधिकार

कर समाज मन से स्वीकार ।।

 

मिशन शक्ति का नारा है

बेटी का मान हमारा है ।।

 

हर घर अलख जगायेंगे

नारी का मान बढ़ायेंगे ।।

 

भगवन ने दो रतन बनाये

नर – नारी हैं वे कहलाये ।।

 

 

©डॉ. रीता सिंह, आया नगर, नई दिल्ली, अस्सिटेंड प्रोफेसर चंदौसी यूपी

Back to top button