Uncategorized

मरकाम आज संगठन व मोर्चा पदाधिकारियों से साथ गांधी आश्रम रवाना होंगे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने कार्यकारणी सदस्यों व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के साथ दो बस में गांधी आश्रम सेवाग्राम वर्धा के लिए सोमवार को रवाना होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 41 सदस्यीय कार्यकारिणी 36 जिला कांग्रेस अध्यक्षों मोर्चा संगठनों युवक कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल के चारों प्रदेश प्रमुखों, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार द्य विनोद वर्मा और राजेश तिवारी सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव के साथ सोमवार 11 जनवरी को सुबह 7 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से दो बसों से गांधी आश्रम सेवाग्राम वर्धा के लिए रवाना होंगे।

Back to top button