मुंगेली

भूपेश सरकार के वादा खिलाफी को लेकर जोगी कांग्रेस के नेताओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन राज्यपाल के नाम

मुंगेली (अजीत यादव)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुंगेली जिलाध्यक्ष अरुण जांगड़े जिला पंचायत सदस्य स्यामसुंदर शांडिल्य ने बताया कि आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए छत्तीसगढ़ सरकार की वादाखिलाफी जिन्होंने अपने अपने घोषणा पत्र में 2500 रुपए क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने,दो वर्ष का बोनस देने का वादा किया था लेकिन सरकार ने किसानों के साथ धोखा कर 1815 रुपए  में धान खरीदी का आदेश देने वाले राज्य सरकार  के इस फैसले के खिलाफ में व 15 नवंबर से धान खरीदी ना कर 1 दिसंबर से खरीदी करने के फैसले के खिलाफ व शासन द्वारा लिए गए निर्णय छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम संशोधन अध्यादेश 2019 जारी कर सरपंच , अध्यक्ष व महापौर चुनने का अधिकार छीन लिया।

सरपंच,अध्यक्ष  महापौर चुनने का अधिकार जनता को वापस दिलाए जाने की मांग को लेकर आज राज्यपाल महोदय के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया इस अवशर पर जेसीसीजे जिलाध्यक्ष अरुण जांगडे, जिला पंचायत सदस्य श्यामसुंदर शांडिल्य,विधायक प्रतिनिधि अविष यादव,जेसीसीजे के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत,जिलाउपाध्यक्ष लक्ष्मी सिंग परिहार, राजेश सुक्ला, नरेंद्र शोरी,नागराज ठाकुर ,संतोष पाठक ,मिडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा,अजा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भागिरती बर्मन, पिछणा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोष यादव शहर अध्यक्ष कृपाशंकर तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष विवेकानंद साहू,अजा ब्लाक अध्यक्ष फुलसिंग महिलांग,जरहगांव ब्लाक अध्यक्ष शुखप्रसाद, अजा महामंत्री डॉ सुरेंद्र बारमते, शहर युवा अध्यक्ष राजशेखर यादव,सरपंच दरबारी यादव, मेघचन्द गंधर्व,सतीश यादव,नरेंद्र कुमार,सुरेश पठारी,निलचंद, कमल प्रसाद जांगड़े, चित्रकान्त केशरवानी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button