बिलासपुर

9 सौ करोड़ का भुगतान कब होगा 15 लाख किसानों को मिलना है लाभ – धरम

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस केवल किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है। देश की आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी किसानों की चिंता नही की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किसान सम्मान निधि की शुरूआत की है लेकिन, प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस योजना को चलाने में पूरी तरह से प्रदेश में असफल है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में लगभग 37 लाख कुल किसान परिवार है। उनमें से लगभग 21 लाख सीमांत व 8 लाख लघु किसान है। इनकी कुल संख्या करीब 30 लाख के आस-पास होती है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 लाख किसानों का ही पंजीयन किया है। अभी भी 15 लाख किसानों का पंजीयन होना शेष है। इन किसानों को पंजीयन के नाम पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान सरकारी कार्यालयों में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इस अभियान के तहत किसानों के खातों में सीधा तीन किस्तांे में दो-दो हजार रू. भेजती है। वही 15 लाख किसानों के खातों में करीब 9 सौ करोड़ रूपये की राशि भेजी जा रही है। शेष बचे 15 लाख किसानों के 9 सौ करोड़ की राशि नहीं मिल पा रही है। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मजबूती से लागू कराना चाहिए ताकि इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी किसानों को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button