पेण्ड्रा-मरवाही

जनपद सदस्य आयुष मिश्रा की माता प्रतिभा मिश्रा का रायपुर में निधन

मरवाही। पूर्व जनपद सदस्या व पूर्व भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा मिश्रा का आज 11 बजे लम्बी बीमारी के बाद 49 वर्ष की आयु में रायपुर में निधन हो गया। वे भाजपा की सक्रिय नेत्रीं रहीं हैं और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आयुष मिश्रा की माता थीं।

उनके निधन पर भाजपा के नेता युद्धवीर सिंह जूदेव, प्रबल प्रता सिंह जूदेव, मरवाही क्षेत्र की भाजपा नेत्री समीरा पैकरा, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अर्चना पोर्ते, प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य ब्रिजलाल राठौर, शंकर कंवर, डॉ. शिवप्रताप राय, मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राज, मनोज गुप्ता, अजय राय, राकेश मसीह, नारायण शर्मा, जोगी कांग्रेस के ज्ञानेंद्र उपाध्याय, बूँदकुंवर मास्को, सुनिल गुप्ता, रामशंकर राय आदि नेताओं ने गहरा दुःख प्रकट किया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

स्व.प्रतिभा मिश्रा अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गईं। उनके 2 पुत्र हैं। जिनमें एक इंजीनियर और दूसरा राजनीति में सक्रिय आयुष मिश्रा हैं जो वर्तमान में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मरवाही व जनपद के सदस्य भी हैं।

Back to top button