
इकोनॉमी
बाल श्रमिक …
बाल श्रम एक जटिल समस्या है हमारे समाज की इसको रोकना केवल श्रम विभाग का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज का दायित्व है ।
बाल श्रम की समस्या का मुख्य कारण है। भूखमरी, निर्धनता और अशिक्षा! जब तक इनका निवारण नहीं होगा यह समस्या समाप्त नहीं होगी।
श्रम विभाग इसके लिए सख्त कानून बनाए ताकि लोग अपने इस को बढ़ावा ना दे सके।इसे जनजागरण और जागरूकता के सहारे ही रोका जा सकता है।जैसे सामाजिक संस्थाओं,एनजीओ आदि को आगे आना होगा।
बाल श्रम को रोकने हेतू सख्त कदम उठाने होंगे ताकि लोग अपने निजी स्वार्थ की खातिर देश के इन भावी निर्माताओं व कर्णधारों के भविष्य से खिलवाड़ ना कर सकें।
©अनुपम अहलावत, सेक्टर-48 नोएडा
















