इकोनॉमी

अर्थशास्त्र

  • मुझे अनपढ़ ही रहने दो …

    मैं अनपढ़ हूँ साहब, मुझे सिर्फअनपढ़ ही रहने दो। हाय-हलो कह नहीं सकता, मुझे राम -राम ही कहने दो।। मैं अनपढ़ हूँ साहब, मुझे सिर्फ अनपढ़ ही रहने दो। माथे से तिलक हटा नहीं सकता, उसे माथे में ही रहने दो।।   मैं अनपढ़ हूँ साहब, मुझे सिर्फ अनपढ़ ही रहने दो। झूठा कसम खा नहीं सकता, मुझे यूँ ही सहज रहने दो।। मैं अनपढ़ हूँ साहब, मुझे सिर्फअनपढ़ ही…

  • सुरमई शाम ….

    खींच कर काजल एक सुरमई शाम तराशना फिर खुद को एक चाहना है वेदनाओं के झुरमुटों की साँकल खोल दिल  एक बार फिर उड़ना चाहना  है नब्ज मेरी थी या की तेरी धड़कन सकूँ से रख सर तेरे सीने फिर कभी ज़िंदगी का गीत गुनगुनाना चाहना  है तोड़ दी है फ़रेबी उलझने अब नज़दीक बस तेरे एक आशियाना चाहना  है सिर फिरी एक तम्मन्ना खींचती है बैठ कर किसी दरिया…

  • लिहाज़ …

      आधी उम्र बीत गई इक मकाँ बनाने में बाक़ी उम्र बीत गई सबको अपना बनाने में वज़ूद मेरा मिट गया वो घरौंदा सजाने में, भोला मन समझ न पाया खेल राजनीति का, नादाँ थी ना समझी मतलब उनके रीत रिवाजों का, तभी तो दिल चीर गया पानी मेरी आँखों का, हँस कर मिलती हूँ मैं सबसे दर्द छिपाकर सीने का, वो चलते हैं मोहरे छिपकर हमें लिहाज चुप रहने…

  • खबर अथवा कहर ….

    एक रिपोर्टर के नाते मेरी यह निजी अवधारणा है कि हम हजार शब्दों की रपट भी लिख डालें, पर प्रेस फोटोग्राफर साथी की एक उम्दा फोटो का केवल एक शॉट हमसे कहीं ज्यादा अभिव्यक्ति कर देता है। मसलन आज के (22 दिसंबर 2021) दैनिकों में मुलायम सिंह यादव और उनके कट्टर विरोधी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंचालक मोहन मधुकर भागवत एक ही सोफा पर, केवल सांस की दूरी पर,…

  • अमर प्रेम

    अमर प्रेम तुम चांद मत लाना मेरे लिए, तारे भी कभी मत तोड़ना। वो जहां है वहीं सुंदर लगते हैं। दोनों जहां छोड़ आना तुम, यमुना के तट पर, कदम के नीचे, कृष्ण बन अधरों में मुरली रख, गीत गाना प्रेम के। तेरी राधा बन आऊंगी, दुनिया के ताने-बाने छोड़कर,श्याम बन जाना मेरे प्रेम में।। 2. अच्छा लगा सुबह की चाय के साथ तुम्हारा कहना… तुम ही तो मेरी मधुबाला…

  • कुछ  देर  सही

    कुछ  देर  सही…….पर अफ़सोस होता है। जब सब करने के बाद भी, खुद पे इलजाम होता है। कुछ  देर  सही…….पर अफ़सोस होता है।   आँख सूखी भी रहे , पर दिल जार – जार रोता है। कुछ  देर  सही…….पर अफ़सोस होता है। शब्द दिल -दर्द चीर जाता है, और कहने  वाले को…कहाँ थोड़ा  -सा भी अहसास  होता  है। कुछ  देर  सही…….पर अफ़सोस होता है। हमारा कसूर तो बतायें । बात…

  • स्त्री पुरुष समानता के लिए भारत एक कदम और आगे बढ़ा, अब बेटियों की शादी की उम्र भी 21 साल होगी …

    हेमलता म्हस्के ।  स्त्री पुरुष समानता के क्षेत्र में भारत एक कदम और आगे बढ़ गया। 21वीं सदी में लड़कियों की शादी की उम्र भी अब 21 साल तय कर दी गई है । पिछले दिनों संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लड़कियों की शादी की वैधानिक उम्र 18 साल से बढ़ाकर लड़कों की तरह 21 वर्ष करने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी  दे दी है। अब…

  • पूर्व तैयारियों के बाद लें तलाक का फैसला …

    जब दो विपरीत तार जुड़ जाते है तो चिंगारी उठना लाज़मी है। वैसे ही दो अलग स्वभाव के लोग शादी के बंधन में बंध जाते है तो तलाक होना भी तय है। \”तलाक\” ये शब्द ही एक लड़की की ज़िंदगी को तहस-नहस कर देने के लिए काफ़ी है। बहुत कम लड़कियां ये कदम उठाने की हिम्मत करती है। ज़्यादातर ससुराल में दमन सहते उम्र काट देती है। पर कुछ कारणों…

  • मैं सिर्फ तुम्हें देखती हूं ….

    मैं तुम्हें सिर्फ देखती हूं चक्षुओं में स्वप्न सा हृदय में उन्मिलन सा भाव में स्पंदन सा बस मैं तुम्हें सिर्फ तुम्हें देखती हूं पतझड़ में प्यार सा पुष्पों में गुंजार सा पुष्पित जीवन में मधुमास सा मैं तुम्हें सिर्फ तुम्हें देखती हूँ जीवन के दुर्दिन में अभिराम सा कलुषित जग में नूतन आयाम सा अनासक्त में आसक्त प्रवाह सा बस मैं तुम्हें सिर्फ तुम्हें ही देखती हूँ परिकल्पना के…

  • मैं ….

    हैरान नहीं परेशान नहीं   सवालों से डरती हूँ भागती नहीं,   ज़िन्दगी  से हार नहीं गलतियों से सरोकार नहीं,   खोजूँ न मैं खुद को ये स्वीकार नहीं..!   @अनिता चंद, नई दिल्ली

  • नहीं पता ….

      भूल गए थे या स्वयं में ही थे निमग्न, नहीं पता….   उसे खुश होना है, उसे भी मुस्कुराना है। उसके ढेरों सपने हैं, उसके भी अपने हैं। फिर भी अपने लिए कुछ चाहना, स्वार्थ है या अधिकार नहीं पता….   खुद के भीतर झांका मन को हजार बार टटोला, और हर एक गहरी लंबी रात में नींद से किया विद्रोह। दिन और रात किस धुन में गुजरे नहीं…

  • याह्या—टिक्का से मुक्ति मिली थी !!…

    चन्द अनकही, तनिक बिसरी बातें इस्लामी (पश्चिमी) पाकिस्तान की शिकस्त के बाबत। उसकी स्वर्णिम जयंती है आज (16 दिसम्बर 2021)। सदियों तक यहां हिन्दुकुश पर्वतमाला पार कर मध्येशायी बटमार इस सोने की चिड़िया को लूटते रहे। इसी जगह (इस्लामाबाद) अपने महल में विराजे, पराजय के तुरंत बाद, नशे में धुत मार्शल आगा मोहम्मद याह्या खान अपने लड़खड़ाये अलफाजों में रेडियो पाकिस्तान पर उस जुम्मेरात को कह रहे थे : \’\’जंग…

  • भारत में सबसे पहली बार पुणे में मनाया गया \’पैदल यात्री दिवस\’, और भी शहरों में मनाई जाएगी राष्ट्रीय पैदल यात्री दिवस, सड़कों पर राहगीरों की मौतों में आएगी कमी ….

    हेमलता म्हस्के। सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए आज कोई जगह नहीं रह गई है। पहले सड़कों पर लोग पैदल ही चलते थे। धीरे धीरे सड़कों पर जानवरों और मानवों द्वारा खींचे जाने वाले पहिए वाले वाहन चलने लगे। इसके बाद मोटर वाहनों का दौर आया तो सड़कों पर पैदल चलने वाले के लिए जगह ही नहीं बची रह गई है। अब लोगों को सड़कों पर पैदल चलने वालों…

  • बहर…

    मुहब्बत के नगमें सुनाती रही मैं तेरे इश्क़  में मुस्कुराती रही मैं   कहीं मुस्कुराहट ये कम हो न जाये खुशी का कोई गीत गाती रही मैं   बहारों से कह दो हमें भूल जायें सदा दर्द को याद आती रही मैं   कभी जिंदगी का सफर था सुहाना कभी आस दिल में जगाती रही मैं   जली दीप बनकर तो हैरां थी दुनियां सराफत को दिल में बसाती रही…

  • प्रभु कुछ दान करते हैं…

    \”प्रभु आज कुछ दान करते हैं। जो तुमने दिया वो मेरा है। जो मेरा है वो किसी और के नाम करते हैं।   प्रभु आज कुछ दान करते हैं। जो गम हैं वो सब मेरे हैं, कुछ खुशियां किसी के नाम करते हैं। प्रभु आज कुछ दान करते हैं।   मन में इच्छाओं को कम करके धन जरूरतमंदों के नाम करते हैं। जरूरत अपनी घटा के हम, तन सेवा किसी…

  • दिल के द्वारे…

    दिल के द्वारे दस्तक किसने फिर से दी है भावों का तूफान बहाने किस्मत ही है   सुप्त विचारों को जगाने के खातिर लाख तराने गुनगुनाने किस्मत ही है दिल के द्वारे दस्तक किसने दी है…   अरमानों के फूल सजाकर आने वाले, दिन में भी तारे दिखलाने किस्मत ही है दिल के द्वारे दस्तक किसने …..   भर दोगे आंचल तुम मेरा वादा करके, हंस-हंस कर गम को पी…

  • सुनो…

    सुनो, महसूस करता हूं कुछ हल्के धीमें पड़ते कदम कुछ दिनभर के थके-हारे,भारी से कदम सपनों के पंख लगाए उड़ते से कदम..   सुनो, महसूस करता हूं जिंदगी की भागदौड़ में कब कदमों ने पहियों का सहारा ले लिया, समय की गति से भी ज्यादा गतिशील होने की प्रतिस्पर्धा में हमेशा कुचला रौंदा जाता हूं, फिर भी चुप हूं..   सुनो, महसूस करता हूं अपनों के मिलने की खुशी साथ…

  • मुस्कुराते चलो…

    मुस्कुराते चलो, कुछ मुश्किलों से सीख, गुनगुनाते चलो, राह में मिलेंगे, कुछ और दुःखी, कुछ उनका भी दुःख, बटाते चलो, खुशियां दे कर अब सबको, कुछ नया गीत, गाते चलो, माना कष्ट तुम्हे भी हैं, इनसे भी कुछ, नया सीखते चलो, देखो प्यारी प्रकृति अपनी, कुछ इनसे भी बातें करो, कुछ कहती है, मौन की वाणी, कुछ उनको भी, सुनते चलो, कुछ वृक्षों से करो वार्ता, कुछ पशुओं से बातें…

  • मजदूरों के सबसे बड़े महानायक बाबा साहब…

    पिछले सालों में लॉकडॉउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के अत्यंत दयनीय हो गए हाल पर पूरा देश स्तंभित हो गया था।  मजदूरों के साथ ऐसी स्थिति के लिए खुद प्रधान मंत्री ने भी माफी मांगी थी और अपनी असमर्थता पर अफसोस भी जताया था। मजदूर दिवस के मौके पर सोशल मीडिया में भी इन मजदूरों की दुर्दशा पर बहुत चर्चा हुई थी। लेकिन अपने देश में मजदूरों के हित के…

  • शहीद देश पर हो गये…

    हिम शिखर सा सम्मान पा गोद धरा की सो गये प्राण देकर भी दिलों में बीज देशभिक्त का बो गये युग-युगान्तर तक रहे छाया जिनकी शजर ऐसे वो हो गये जान देकर जांबाज हमारे शहीद देश पर हो गये… –अनुपम अहालवत

Back to top button