
इकोनॉमी
तमन्ना ..
कहना है कुछ..बस यूं ही..
पहले दर्द देते हैं
फिर आदत लगा देते हैं
हम दवा करते हैं
फिर लत लगा देते हैं
सब पूछते रहते हैं
हम बताते रह जाते हैं
सब जानते रहते हैं
हम जताते रह जाते हैं
सबको सब कुछ आता है
हमें कुछ नहीं आता है
सब कुछ भी कर लेते हैं
हमें वो कुछ नहीं भाता है
सब अभी के अभी में लगे हैं
और हम केवल जगे हैं
सबके रक्त सौतेले हो गये
और हमारे शोक सगे हैं
ओ जीवन के ज्वाल जगो
भीतर ही भीतर जो धधके है
उस चिमनी की लौ भाल बनो
सहते संतापों में जो भभके हैं
सबके जन्म हो चुके हैं
मैं जीकर भी अजन्मा हूं
सबकी आंख खुल चुकी है
मैं शाश्वत धुंधली तमन्ना हूं..!
©भिलाई से आलोक शर्मा

















