छत्तीसगढ़

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से 2 अक्टूबर तक भाजपा का जिले में विविध कार्यक्रम

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर 25 सितम्बर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, कुशल संगठनकर्ता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं पार्टी की विचारधारा प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती तक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार देश एवं प्रदेश के साथ बिलासपुर जिले में 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

जिसमें 25 सितम्बर को भाजपा मंडलों में स्थापित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कार्यकर्ता माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि करेंगे व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता दीनदयाल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम करेंगे। दीनदयाल जयंती पर 27 सितम्बर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर का वेबिनार आयोजित किया जायेगा। 29 एवं 30 सितम्बर को आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल विषय पर जानकारी एवं तथ्यों को वीडियो, प्रेस विज्ञप्ति, डिजिटल प्लेट फार्म सोशल मीडिया में प्रसारित किया जायेगा। 1-2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित आत्म निर्भर भारत हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय वेबिनार आयोजित किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करें।

 

Back to top button