लेखक की कलम से

मेरा शहर …

संस्मरण भाग २:

गतांक से आगे ….

 

वो दिन मेरे लिए गौरवपूर्ण  था और वह क्षण मेरे जीवन का अनमोल क्षण था। उसके बाद वहां पर बहुत विशाल वानप्रस्थ आश्रम बनाया गया जो आज भी संचालित है,  कई वानप्रस्थी आज भी वहां अपना जीवन सार्थक कर रहे हैं।स्वच्छ भारत मिशन की परियोजना स्वच्छ आइकोनिक स्थल  ( एस -आई  -पी। )।  के तीसरे चरण के तहत चुने गए  दस प्रमुख स्थानों में विदुर कुटी को भी शामिल किया गया है।यहां स्वच्छता अभियान भी चलाया जारहा है।स्थानीय प्रशासन वहां पर हर्बल पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। हमारे  प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी भी इस अभियान में बहुत रुचि लेरहें हैं।  विदुर आश्रम में महात्मा विदुर के पदचिन्ह आज भी संगमरमर पर सुरक्षित हैं।हर वर्ष कार्तिक माह की पूर्णमासी को यहां विशाल मेला लगता है।

©मधुश्री, मुंबई, महाराष्ट्र                                                 

 

Back to top button