
Uncategorized
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा …
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
ऐसा झंडा है देश का प्यारा।
कदम सदा बढ़ाते चलना,
संघर्षो में भी न ठहरना।
वीरता तेरे मन का दर्पण,
मातृभूमि को तनमन अर्पण।।
केसरिया से तुम रंग जाओ,
वासंती चोला तुम अपनाओ।
देशधर्म का गीत ही गाना,
समर्पित खुद को करते जाना।
आओ लिखे नई कहानी,
जैसे देशभक्तों ने ठानी।
ला दे इस धरा पर सोना,
चमका कर हर मन का कोना।।
रज उठकर तिलक कर लो,
धरा की पावनता संग ले लो।
देखो शत्रु न कोई आंख उठाये,
ऐसा ही भारतवर्ष बन जाये।
कण कण अब अपना हो अर्पण,
यही तो देशभक्ति का एक दर्पण।
मातृभूमि पर शीश जो नवाये,
ऐसा हर भारती बन जाये।।
विजयी———
©अरुणिमा बहादुर खरे, प्रयागराज, यूपी












