लेखक की कलम से

काव्य बुलेटिन के तीसरे अंक का प्रसारण 19 सितम्बर को आकाशवाणी से …

हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सुनिए क्षेत्र के बेहतरीन कवियों को

 

बिलासपुर।  आकाशवाणी बिलासपुर 103.2 mega Hz पर काव्य बुलेटिन का प्रसारण 19 सितम्बर शाम 5.30 बजे होगा। जिसकी रिकॉर्डिंग सम्पन्न हुई मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील एवं साहित्यकार अन्नपूर्णा तिवारी थी। इस अवसर पर उन्होंने सभी रचनाकारों की कविताओं को सुना व इस पहल के लिए दिल्ली बुलेटिन को बधाई दी। इस मौके पर दिल्ली बुलेटिन के संपादक श्री प्रमोद शर्मा, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र साहू एवं कार्यक्रम निदेशक सुप्रिया भारतीयन विशेष रूप से उउपस्थित थे व इन्होंने सभी रचनाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मनित किया।

शाइर कुमार पाण्डेय के बेहतरीन संचालन में लोरमी के रचनाकार संस्कार साहू ने ‘जीने वाले जी रहे हैं, मृत्यु से अनुबंध करके’  सुंदर रचना की प्रस्तुति दी। बिलासपुर की कवयित्री मारिया ‘कायनात’ ने हिंदी भाषा को समर्पित अपनी रचना से मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रीमती मनीषा भट्ट ने गणेश जी से देश में सुख समृद्धि के लिए कामना गीत पढ़ा। वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश भट्ट ने हिंदी और हमारी संस्कृति पर घनक्षरी छंद की प्रस्तुति दी। अंत मे संचालक श्री कुमार श्री ने  घनक्षरी छंद एवं पृथ्वी की पीड़ा कविता का सुंदर पाठ किया..

काव्य बुलेटिन प्रदेश के  रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के अपने मुहिम में बहुत सकारात्मकता से आगे बढ़ रहा है। युवा रचनाकारों से भी अपनी रचना delhibulletin.in पर भेजने की गुजारिश है…चयनित रचनाकारों को आकाशवाणी में पाठ का मौका दिया जाएगा।

Back to top button