
लाकडाउन का असर : जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता को करना पड़ रहा है झाड़ू-पोछा …
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। इस लॉक डाउन में बड़े बड़े सितारों से लेकर क्रिकेटर, नेताओं व अन्य हस्तियां घरों में ही रह रहे हैं और वहीं से कुछ न कुछ फोटो, वीडियो आदि जारी करके औरों को भी घरों में ही रहने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। कोरोना महामारी की जंग में अपनी भागीदार सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है।
ऐसे में क्षेत्र के कई नेता भी अब घरों में ही रहते हैं और खाली समय में घर में ही रहकर ही घर का कामधाम करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही कामधाम करते नजर आए जिला कांग्रेस गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता। जो अपने घर में खुद ही झाड़ू पोंछा कर रहे हैं और समय का भी सदुपयोग कर रहे हैं।
उनका कहना है कि आखिरी बार घर का काम कब किये थे याद नहीं है पर इस लॉकडाउन ने सब कुछ सिखा दिया। उनका कहना है कि घर परिवार के बीच बैठना, बच्चों के साथ खेलना, घर में सबके साथ बैठ कर टीवी धारावाहिक देखना। ऐसे लगता कि बचपन फिर से लौट आया है। हालांकि मनोज गुप्ता क्षेत्र में भी राजनैतिक व सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय हैं और इस संकट की घड़ी में क्षेत्र में सभी जरूरतमंद लोगों की मदद भी भरपूर कर रहे हैं।

















