Uncategorized

सेवा दल के पदाधिकारी मार्तण्ड सिंह ठाकुर का निधन, साथियों ने दी श्रद्धांजलि …

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के वरिष्ट साथी दमोह ज़िला कांग्रेस सेवादल के मीडिया प्रभारी मार्तण्ड सिंह ठाकुर का आज दमोह स्थित अस्पताल में कोरोना का इलाज चलते उनका देहांत हो गया है। हम सबों के लिये गहरा सदमा है, बेहद दुखद है।

अपनी संवेदना प्रगट करते राष्ट्रीय सचिव सेवादल, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी ने बतलाया वे ज़िला दमोह सेवादल के कार्यक्रम की रिपोटिंग के साथ साथ ज़िला कांग्रेस की भी प्रत्येक आयोजनों का भी प्रचार प्रसार करते थे। अभी विधानसभा उप चुनाव में लगातार सम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टण्डन के समर्थन में प्रचार प्रसार जन सम्पर्क करते रहें थे। बेहद सीधे साधे सरल, सहज, मिलनसार, लोकप्रिय सेवादल के सिपाही थे।

संगठन से जो भी जिम्मेदारी दी गई उसका निर्वहन ईमानदारी से किया करते थे। ऐसे कर्मठ, निष्ठावान, समर्पित साथी के परिवार जनों को हिम्मत दिलवायें। तकलीफ़ की इस घड़ी में हम सब सेवादल साथी उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सूचना प्राप्त होते ही ज़िला दमोह व मध्य प्रदेश सेवादल परिवार में शोक की लहर फैल गई है।

उनके दुखद निधन पर स्वतः अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक राष्ट्रीय सचिव सेवादल, प्रभारी मध्यप्रदेश, रजनीश हरबंश सिंह पूर्व विधायक प्रदेश मुख्य संगठक, दिनेश पाण्डेय कार्यकारी मुख्य संगठक, हरिशंकर राय कार्यकारी मुख्य संगठक, राजकुमारी रघुवंशी प्रदेश महिला अध्यक्ष, धर्मेंद्र भदौरिया अध्यक्ष यंगब्रिगेड, अरुण लौचवानी प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्रजकिशोर शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ज़िला अध्यक्ष दमोह  सहित  समस्त प्रदेश, संभाग, ज़िला दमोह व ब्लाक के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता साथियों ने अपनी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button