Uncategorized

रिटायर्ड जज पांडेय बने मध्यभारत प्रांत के संघ चालक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत की कार्यकारिणी भी घोषित
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को ब्यावरा में संपन्न हुई। इस बैठक में मध्यभारत प्रांत के निर्वाचन भी संपन्न हुए। जिसमें अशोक पांडेय प्रांत संघ चालक निर्वाचित हुए। पांडेय पूर्व न्यायाधीश हैं। क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख अनिल तामडू ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह प्रक्रिया संपन्न कराई। इस प्रक्रिया के बाद प्रांत संघचालक पांडेय ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रांत कार्यवाह का दायित्व यशवंत इंदापुरकर, सह कार्यवाह हेमंत सेठिया, प्रांत प्रचारक अशोक पोरवाल और प्रांत सह प्रचारक का दायित्व स्वप्निल कुलकर्णी को दिया गया।
मध्यभारत की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा करते प्रांत संघचालक पांडेय ने विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्याम बिहारी प्रजापति, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाडे, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकार, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख रवि अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख डा. जगजीत सिंह नामधारी, प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन एवं प्रदीप खांडेकर, पवन मलिक तथा मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मध्यभारत प्रांत में संघ की योजना से समाज परिवर्तन के लिए चलाई जा रही विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई। जिनमें प्रांत गो सेवा संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक सुरेश गुप्ता, वेदपाल झा, प्रांत ग्राम विकास संयोजक देवेंद्र शर्मा, सह संयोजक ब्रजकिशोर भार्गव, प्रांत समरसता संयोजक हरीशचंद्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक मनोज शर्मा, प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख जितेंद्र राठौर और प्रांत पर्यावरण संयोजक अतुल राय शामिल हैं।

Back to top button