पेण्ड्रा-मरवाही

ओलावृष्टि से प्रभावित 10 गांवों के लोगों को मिला 66 लाख

गौरेला (आशुतोष दुबे)। ओलावृष्टि से मरवाही एवं गौरेला ब्लॉक के 10 गांव के 2569 परिवारों को 66 लाख 9 हजार 5 सौ रुपये की स्वीकृति कलेक्टर शिखा राजपूत ने किया है। राशि स्वीकृति उपरांत जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सभी ओला प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही मरवाही क्षेत्र के दर्री, मेदुका, खंता, बरवासन, भस्कुरा, हॅरी, गांगपुर, मसूरीखार, डोंगरिया सहित 10 गावों में ओलावृष्टि से ग्रामीणों के घरों को भारी नुकसान हुआ था। 1 पाव से अधिक वजनी ओले गिरने से ग्रमीणों के छानी छप्पर आदि सब नष्ट हो गए थे। जिसे देखते हुए गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर शिखा राजपूत ने युद्ध स्तर पर प्रभावितों के सर्वे करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। वे स्वयं इस प्राकतिक आपदा की सतत मोनेटरिंग कर रहीं थीं। राजस्व अधिकारियों के सर्वे उपरांत स्वीकृत की गई राशि को आज उक्त 10 गावों के सभी 2569 प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डाल दी गई।

इस आपदा पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने मंत्री जयसिंह अग्रवाल व टीएस बाबा को पत्र लिखकर तथा कलेक्टर को फोन करके प्रभावितों को तत्काल मदद देने को कहा था। प्रतिनधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय को प्रभावित ग्रामीणों को हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को वस्तुस्थिति बताकर तत्काल प्रभावितों को मदद हेतु आग्रह किया गया था। वहीं कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राज ने राजस्व व आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल से बात करके पीड़ित परिवारों को तत्काल हर सम्भव मदद दिलाने को कहा गया था।

Back to top button