Uncategorized

खालिद अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए गए

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने आजाद खालिद को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस सेवा दल के सचिव दिल्ली एनसीआर प्रभारी दिनेश कौशिक व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुनील कुमार, आशुतोष चक्करपानी सहित कांग्रेस सेवा दल के सीनियर लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी दिल्ली कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया अध्यक्ष इलियास खान बॉबी ने दी।

Back to top button