Uncategorized

28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण …

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में 28 दिसंबर 2020 कांग्रेस पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय 24 अकबर रोड में करने जा रहा है।

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, दिल्ली एनसीआर प्रभारी दिनेश कौशिक तथा राजवीर सिंह, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के कुशल दिशा निर्देश और नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सभी साथियों से निवेदन है कि अपने साथियों सहित ड्रेस में 28 दिसंबर सोमवार के दिन सुबह 7:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं निवेदक  सुनील कुमार प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल श्रीमती राजकुमारी गुप्ता प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीष झा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड ने यह जानकारी दी।

Back to top button