पेण्ड्रा-मरवाही

निर्दलीय चुनाव लड़े देवीप्रसाद सिंह के भाजपा प्रवेश की चर्चा

पेंड्रा (आशुतोष दुबे) ।  पेंड्रा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 के पराजित प्रत्याशी के भाजपा प्रवेश के आसार प्रबल नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि देवीप्रसाद सिंह पेंड्रा का एक जाना पहचाना नाम है।

देवीप्रसाद सिंह वार्ड क्रमांक 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभी पार्टियों को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट से भाजपा के वर्तमान मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी इकबाल सिंह तथा जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालचंद वैश्य मैदान में थे।

इस पर कड़ी टक्कर देते हुए देवीप्रसाद सिंह ने कांग्रेस के इकबाल सिंह से मात्र 40 वोटों से पराजित होकर अपना दमखम दिखाया था। अब आसार हैं कि भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में देवीप्रसाद सिंह भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Back to top button