Uncategorized

अथिया शेट्टी के साथ तड़प के प्रीमियर में पहुंचे क्रिकेटर राहुल…

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और वे टीम के साथ नहीं हैं। इस बीच उन्हें सुनील शेट्टी के परिवार के साथ भी स्टेज पर स्पॉट किया गया है। दरअसल ये मौका था सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की पहली मूवी तड़प के प्रीमियर का। इस मौके पर राहुल अथिया का हाथ थामे दिखे।

1 दिसंबर को मुंबई में फिल्म ‘तड़प’का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित हुआ। इस फिल्म से अथिया के भाई और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलिवुड के कई सितारे पहुंचे। लेकिन भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की शेट्टी परिवार के साथ एक फ्रेम वाली फोटो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आपको बता दें केएल राहुल और अथिया शेट्टी के अफेयर की चर्चा काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थीं। हाल ही में एक्ट्रेस के जन्मदिन पर अपने पोस्ट से भारतीय क्रिकेटर ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। वहीं अब पब्लिकली भी मीडिया और कैमरे के सामने दोनों एकसाथ पहली बार नजर आए हैं।

शेट्टी परिवार के साथ केएल राहुल के होने से और भी कई अटकलें सामने आने लगी हैं। क्या केएल राहुल सुनील शेट्टी के दामाद बनेंगे? ये सवाल हर किसी की जुबां पर है। अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर पर पूरे शेट्टी परिवार के साथ नॉन शेट्टी यानी केएल राहुल का होना काफी बड़ी बात मानी जा रही है।

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की आगामी फिल्म के प्रीमियर पर सुनील शेट्टी, उनकी पत्नी माणा शेट्टी, अहान शेट्टी, अथिया शेट्टी, तानिया श्रॉफ और केएल राहुल मौजूद थे। इस मौके पर राहुल अथिया का हाथ पकड़कर स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ने कई स्माइलिंग और क्यूट पोज भी दिए।

राहुल ने अपने बर्थडे पोस्ट से किया प्यार का इजहार

गौरतलब है कि हाल ही में 5 नवंबर को अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल मुहर लगाई थी। उन्होंने अथिया के साथ क्यूट फोटो शेयर किया और हार्ट इमोजी के साथ लिखा ‘हैप्पी बर्थडे माय लव (हार्ट इमोजी) @athiyashetty।’ इस पोस्ट से ये साफ हो गया था कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले इंग्लैंड भी दोनों को कई बार एकसाथ तस्वीरों में देखा गया था।

Back to top button