पेण्ड्रा-मरवाही

कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राज के पिता कमल सिंह राज का निधन, कांग्रेस- भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गौरेला (आशुतोष दुबे)। बिलासपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह राज के पिता कमल सिंह राज का आज निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। ज्ञात हो कि स्व. कमल सिंह क्षेत्र के जाने माने गौटिया रहे। कांग्रेसी विचारधारा को मानने वाले स्व. कमल सिंह समाज व क्षेत्र के सम्मानीय व्यक्ति थे। आदिवासी सहित पूरे क्षेत्र में उनके निधन से शोक की लहर है।

गुलाब सिंह राज उनके इकलौते पुत्र हैं। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री उत्तम वासुदेव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन लाल शुक्ला, नारायण शर्मा, राकेश मसीह, प्रताप सिंह, अजय राय, प्रमोद परस्ते, शुभम पेन्द्रों, भानु ओटावी, अमन शर्मा, गौरेला कांग्रेस के अशोक शर्मा, ममता पैकरा, ठाकुर घनश्याम सिंह, लक्ष्मण राजपूत, भरत राजपूत, बाला कश्यप, मुद्रिका सिंह, पेंड्रा कांग्रेस के प्रशांत श्रीवास, बबलू मरावी, जयदत्त तिवारी, रमेश साहू, राकेश शर्मा, शंकर पटेल सहित सभी कांग्रेसी नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए विनम्र श्राद्धाजंलि अर्पित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सासंद ज्योत्स्ना महंत सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने स्व. कमल सिंह राज के निधन पर कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके साथ ही क्षेत्र के जोगी कांग्रेस के ज्ञानेंद्र उपाध्याय, प्रताप भानु, बूंदकुंवर मास्को, सुनिल गुप्ता, पंकज तिवारी व भाजपा नेत्री समीरा पैकरा, ब्रिजलाल राठौर, नीरज जैन, आयुष मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी व सभी भाजपा नेताओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Back to top button