लखनऊ/उत्तरप्रदेश

योगी ने मथुरा में वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

मथुरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर मथुरा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके अदम्य साहस, वीरता, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण का भी स्मरण किया।

वीरांगना ऊदा देवी पासी का त्याग, बलिदान और वीरता भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उनका जीवन देश की नारी शक्ति के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। वीरांगना ऊदा देवी ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देशभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष की जो मिसाल प्रस्तुत की, वह आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वीरांगना ऊदा देवी सहित देश के महान वीर-वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास, उनके योगदान और विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि इन महान विभूतियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथाएं जन-जन तक पहुंचें तथा नई पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक विरासत से परिचित होकर उनसे प्रेरणा ले सके।

Back to top button