Uncategorized

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चाय पर शुरू की मंत्रियों से चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से अपने मंत्रियों से चाय पर चर्चा शुरू किया है। इसका मकसद विभागों में चल रही गतिविधियों की जानकारी एकत्र करना और इस बारे में अपने मंत्रियों को और करीब लाना है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सबसे पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भेंट की। इसके बाद खेल, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भेंट की। दोनों मंत्रियों ने विभागीय क्रियाकलापों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। सुझाव भी दिए। विभागों में चल रहे काम को गति देने और उसमें आवश्यक सुधार की गुंजाइश को देखा जा रहा है।

Back to top button