इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
काव्य रचियता …
मैं काव्य रचयिता जीवन में रस भरती छन्द, लय, भावों का सम्मिश्रण करती कल्पना से सींचती आनंद रस की पियूष धारा बहाती शब्दों से सृजन करती नवयुग के ताल, छंद को रस, गंध को लय के बंधनों को जीवन के तुक, छंद को क्रमबद्ध करती …… मैं काव्य रचयिता भाषा को भाव वाहक बनाती मूर्त, अमूर्त भावों को शब्द-जामा पहनाती भाव में शब्दों के तालमेल बैठाती मैं काव्य रचयिता शब्द…
-
वादे वफा …
ग़ज़ल \”भुलाकर दुनियां, खुद को गुमनाम कर लिया। इतना चाहा है तुझे अपने नाम कर लिया।। कल तक जो था साँसों में मेरा जाने जिगर उसकी खातिर खुदी को बदनाम कर लिया।। कहता तुम्हीं से खुशियाँ तुम्हीं मेरी जिंदगी। उसने ही खत्म अब एहतराम कर लिया।। प्यार मेंं वादे वफ़ा का क्या सम्मान दे दिया। उसने गम़ को हमारा इनाम कर लिया।। छोड़कर मुझको उसने…
-
मेरे गांव की इक भोर ….
मेरे गांव की इक भोर, पो फटने से पहले जाग, उठ, बैठता किसान, कंधे पर लादे हुए हल, हाथों में थामे बैलों की डोर, भागा जा रहा है खेतों की ओर, मेरे गांव की इक भोर। गांव का ब्राह्मण नंगे बदन, कंधे पर डाले गमछा, हाथों में लिए लोटा, राम-राम जपता, भागा जा रहा है तालाब की ओर, मेरे गांव की इक भोर। अनाज पीसती औरतें, घरों…
-
सांझ सवेरे …
चढ़ते सूरज, और ढलते दिन , छेड़ जाते यादों के तरन्नुम, उम्र का हर दौर हसींन,प्यारे लगते बीते पल छिन्न। जो पास है ,नहीं वो पर्याप्त है,दिल थोड़ा और चाहता , नहीं भाता सांझ और सवेरा ,मन का आंगन लागे सूना। मृगतृष्णा में भागता जाता है मनुज, ना समझे कहीं छूटते जा रहे अपने रिश्ते और अनुज। सांझ लाती संदेश, बढ़ता चल समय नहीं रहता सदा एक, सवेरा लाता उजियारा,…
-
दरिया …
वक्त का दरिया बहता रहा, बहता रहा हम तिनके की तरह डूबते उतराते रहे दर्द के नक्श कुछ रह गए जमीं पर दिल की कुछ मुरव्वत में मेरी साथ साथ आते रहे आइना क्या टूटा अक्स भी बिखरते गए अपनी तस्वीर हम जोड़ते मिलाते रहे। ©मधुश्री, मुंबई, महाराष्ट्र …
-
वाह, यही बात है …
सुख है साज है अहिंसा है साथ है! प्रेम है अनुराग है आस है विश्वास है चमक है सहूलियत है मंगलमय परिवेश है! कारनामों से भरा आज गांधी का देश है ! होती विदेशों में भी अपने देश की गूंज है! वाह यही बात है, वाह यही बात है! प्रगति पसरी है आज हर एक भाग में शीतलता बरसती है यहां पेड़ों की आड़ में! सूरज ऊर्जावान है हर…
-
असलियत …
बात इधर उधर तो बहुत घुमाई जा सकती है पर सच्चाई भला कब तक छुपाई जा सकती है खून से बना कर मां बच्चे को जो पिलाती है उस दूध की कीमत कैसे चुकाई जा सकती है सहरा की प्यास तो समंदर बुझा सकता है पर समंदर की प्यास कैसे बुझाई जा सकती है नहीं हल निकलता गर तोप और बंदूक से लड़ाई प्यार से भी तो …
-
समेट लेना चाहती हूं …
समेट लेना चाहती हूं —– तुम्हारी बातों को भावों को … नजरों के इशारों को मुस्कराहटों को … धडकते दिल के शोर को सांसो को… होठों के इशारों को उसकी नमी को … शर्ट के बटन सा छूने की बैचैनी को … पूरी ताकत से लिपटकर गलबहियों को … हां मैं …. समेट लेना चाहती हूं तुम्हारे सम्पूर्ण अस्तित्व को ।। ©रजनी चतुर्वेदी, बीना मध्य प्रदेश …
-
अफगानिस्तान : क्या फिर लौटेगा तालिबानी आतंक …
पश्चिमी हिमालय में हिन्दकुश पवर्त शृंखला पर बसा अफगानिस्तान आज भारत के लिए दहशत फैला रहा है। लुटेरे अहमदशाह दुर्रानी ने 1757 के दौर में हिन्दुस्तान के लिए आतंक पैदा किया था। आज तालिबानी अफगानिस्तान से फिर पश्चिमी सीमावर्ती भारत के सामने खतरा नजर आ रह है। आखिर ऐसा क्यों हुआ और अब क्या मुमकिन है? ये प्रश्न आज भारत को परेशान कर रहे हैं। अगर अफगानिस्तान पर फिर…
-
कमतर है उम्र-ए-दराज़ …
कमतर है उम्र-ए-दराज़, मैं चला जाऊंगा, तेरे कदमों में जन्नत बिछा दूं तो चलूं , मैं चला जाऊंगा। वो तेरा पैराहन, वो मेहंदी रचे हाथ, वो तेरी महकी हुई जुल्फें, तेरी जुल्फों के साए में, शाम गुजारूं तो चलूं , कमतर है उम्र-ए-दराज़, मैं चला जाऊंगा। भटकता रहा ज़माने में, दीवानों की तरह दर-बदर, कितने ही दाग लगे, मेरे किरदार पर, उन दागों को तेरे अश्कों से…
-
नमन शहीदों को…
मैं उन वीर शहीदों के चरणों में शीश नवाती हूँ जो देश-हित में बलिदान हुए मैं उनकी गाथा लिखती हूँ मैं उनकी गाथा गाती हूँ मैं उनकी गाथा कैसे गाउ वो इतिहास की अमर कहानी हैं मैं अदनी सी एक लेखिका अपने शब्दो में लिखती हूं उनकी गाथा को गाती हूँ उनकी गाथा से शब्द भरे मैं एक कविता लिखती हूँ कागज भी कम पड़ जाते है ऐसी वीरों की…
-
मां के चरणों में स्वर्ग ….
हे सुखकरनी हे दु:खहरनी नेत्र विशाला मां मृगनयनी लक्ष्मी गौरी मां कमलासनि मां जगजननी विंध्यवासिनी कर दो बेड़ा पार करू मैं विनती आज हजार तेरा ध्यान धरू मैं निशदिन और गुणगान करू मैं प्रतिदिन तुम हो जग की पालन हारी तेरी महिमा जग से न्यारी मेरा करो निस्तार करूं मैं विनती आज हजार आर्त स्वरों में तुझे पुकारू निज कर्मों को आज सुधारूं मां मां…
-
सूखा …
अंतस है कुछ सूखा सूखा, प्रेम का कुछ भूखा भूखा। जिंदगी की अंधी दौड़ में, प्रेम रह गया पीछे पीछे, स्वार्थ की अंधी दौड़ में, रहा मन ही सूखा सूखा। अंतस है सूखा सूखा, प्रेम का भूखा भूखा। न रह गयी अपनत्व की बातें, खो गए सब रिश्ते नाते, जिंदगी की दौड़ में, रहा हर रिश्ता सूखा सूखा। अंतस… प्रेम…. खोता चला गया…
-
याद में तेरी मुझे तड़पना ही पड़ा …
याद में तेरी मुझे, तड़पना ही पड़ा, अश्क आंखों में थे, फिर भी मुस्कुराना ही पड़ा, जीते मरते थे कभी एक दूजे के लिए हम, बिन तेरे युं ही मुझे, तन्हाई में जीना ही पड़ा।। सजाए थे कितने अरमां मैंने तेरे लिए, दिल की बात दिल में युं ही, दबाना ही पड़ा, एक भी दिन तेरे बिन गुजरते थे नहीं कभी, गम के दरिया में खुद को डूबोना…
-
सीएम योगी का मिशन रोजगार और मिशन शक्ति अभियान पहुंचा गांव-गांव और घर-घर …
लखनऊ। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कमिशन के रूप में 58 लाख रुपए की आय मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत अब गांव-गांव और घर-घर पहुंच गया है। इस अभियान के तहत यूपी में पहली बार स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बिजली सखी के रूप में मीटर रीडिंग ले रहीं हैं और बकाया बिजली बिल जमा करा रही हैं। सीएम योगी की पहल पर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की…
-
दाग …
लड़की प्यारी है, बड़ी न्यारी है बड़ी सुशील भी और दुलारी है.. जी कुछ काम-धाम भी करती है..? जी, बड़ी होनहार भी है अच्छे अच्छे पकवान बनाती घर को बड़े जतन से सजाती… अजी संस्कार भी कुछ पाए हैं…? हां, लड़की बड़ी मासूम सी है, मासूमियत सबको भाती है देवी की मूरत है वो, अपने गुणों से अपना बनाती है… जी ये सब तो ठीक है….…
-
साहित्य साधना …
साधना शब्द अपने आप इतना व्यापक है जिसको मापने के लिए कोई मापक इकाई नहीं बना, यह केवल अनुभव आधारित तथ्य है जिससे बताया जा सकता है कि साधक और साधना के बीच कितनी घनिष्ठता है। साधक के पराक्रम पर ही उनके साधना का परिणाम निर्भर करता है। साहित्य साधना की अगर बात करें तो यह मंदिर के पूजा से लेकर व्यक्ति के व्यक्तित्व तक का सम्पूर्ण विवरण होता है।…
-
फालुन दाफा – दुनियाभर में लोकप्रिय किन्तु चीन में शोषण का शिकार …
फालुन दाफा साधना पद्धति का अभ्यास विश्व में 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां 20 जुलाई 1999 से इसका दमन किया जा रहा है, जो आज तक जारी है। 20 जुलाई के दिन को फालुन दाफा अभ्यासी दुनियाभर में विरोध दिवस के रूप में मनाते…
-
सावन आने वाला है …
ओ री सखी सावन आने वाला हैं, प्यासी धरती का मन फिर से हर्षाने वाला है। बादल फिर से छा जाएंगे, बिजली भी तो चमकाएगे, छत पर फिर सब जन आ जाएंगे। ओ री सखी सावन आने वाला हैं, कोयल भी कूकायेगी,मेंढक भी तो टरायेगे,मोर पपैया भी फिर से वन-वन में इतरायेगे, बागों में झूले लग जाएंगे, परदेसी फिर घर वापस आएंगे । ओ री सखी सावन आने वाला हैं,…
-
ऑनलाइन शिक्षा …
बच्चों के भविष्य पर विकट संकट के बादल छाएं! शिक्षकों ने सूझबूझ कर उनके भविष्य बनाएं! लेसन प्लान,पीपीटी से विषय को रोचक बनाया! वीडियो और तस्वीरों से पाठों को खूब सजाया! घर बैठे बच्चों को अवसादग्रस्त ना होने दिया! संकट में डँटे रहो,हर पल यही सीख दिया! बाधाओं में निर्झर सा बहना है प्यारे बच्चों! ऑनलाइन में मनरमा पढ़ना है न्यारे बच्चों! पाठ्यक्रमों के साथ प्रयोगों का क्रम…