नई दिल्ली

बीजेपी का एक और गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी, बच्चों को पार्क में नहीं खेलने देता था, महिलाओं व युवतियों को करता था खासा परेशान….

नई दिल्ली। बीजेपी का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी महिलाओं से छेड़छाड़ करने के साथ ही बच्चों को पार्क में खेलने भी नहीं देता था। बच्चों पर भारतीय जनता पार्टी की दबंगाई दिखाने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी अपने पद का रौब असहाय महिलाओं और उनके बच्चों पर झाड़ता था। सोसाइटी के लोगों के अनुसार, वह बच्चों को धमकाता था और पार्क में खेलने नहीं देता था। उसके द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बोलने पर वह रौब झाड़ता था और मां- बहन की गंदी- गंदी गाली बकता था। सोसाइटी के ज्यादातर लोग खासकर युवतियां व नवविवाहिता उससे खासे परेशान थे।

सोसाइटी की महिला से छेड़छाड़ और मां- बहन की गंदी- गंदी गाली बकने का वीडियो सामने आने के बाद यहां के लोगों ने शनिवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की दबंगई के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया और शिकायतें की। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश माथुर ने बताया कि बीजेपी के आश्रय में श्रीकांत त्यागी बच्चों के झगड़ने पर उन्हें अपने निजी सुरक्षा कर्मियों से धमकी दिलवाता था। भाजपा का नेता होने के कारण बाहुबली की तरह लोगों से बात करता था। इससे सोसाइटी के ज्यादातर लोग उसको पसंद नहीं करते थे। उसका व्यवहार सामाजिक नहीं था।

बैठक में महिला ने कहा कि वह सोसाइटी का रखरखाव शुल्क भी जमा नहीं करता था। एओए ने दावा किया कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने निर्धारित नक्शा से अधिक फ्लैट का परिसर भी बढ़ा लिया था। इस अतिक्रमण की शिकायत वर्ष 2019 में प्राधिकरण के अधिकारियों से की थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से मिले संरक्षण के कारण आजतक अतिक्रमण हटाने के आदेश का पालन नहीं कराया जा सका है।

एओए के अध्यक्ष ने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी श्रीकांत त्यागी ने पार्क में पौधे लगाकर उसे कब्जाने का प्रयास किया था। तब भी विवाद हुआ। वह इसे अपना निजी पार्क बताता था। त्यागी एक बार फिर खुले क्षेत्र में पौधे लगाकर उसे कब्जाने का प्रयास कर रहा है। इससे विवाद शुरू हो गया। श्रीकांत द्वारा की गई इस हरकत पर सोसाइटी के लोग आपत्ति जता रहे हैं। स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। लोगों ने आरोप लगाया कि श्रीकांत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने उसे शहर से फरार होने का मौका दिया। आरोपी अपने रसूख से मामले को दबाने की कोशिश करेगा।

कांग्रेस नेता और नोएडा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की मनमानी से कई सोसाइटी के लोग परेशान हैं। उन्होंने श्रीकांत त्यागी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसाइटी की महिला के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर घोर आपत्ति जताई है। आप यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि महिला से बदसलूकी करने वाले आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलना चाहिए। नोएडा वैश्य संगठन ने पुलिस आयुक्त के नाम डीसीपी हरीश चंदर को ज्ञापन सौंपा गया।

नोएडा में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी को गाजियाबाद पुलिस से सुरक्षा मिली हुई थी। हालांकि, लखनऊ में पत्नी से हुए विवाद के बाद मार्च 2020 में गाजियाबाद पुलिस ने श्रीकांत की सुरक्षा में लगाए गनर वापस ले लिए थे। एसएसपी का कहना है कि श्रीकांत को गनर क्यों दिए गए थे और फिर क्यों हटा लिए गए, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। नोएडा में महिला से अभद्रता के मामले के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद की मुरादनगर विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की थी। इस दौरान गाजियाबाद पुलिस की तरफ से श्रीकांत को दो गनर भी मुहैया कराए गए थे।

Back to top button