इकोनॉमी

भारत भूमि के लाल ….

 

जाया भारतभूमि ने दो लालों को

वो गाँधी और लाल बहादुर कहलाये

बन अलौकिक अनुपम विभूति

भारत और विश्व की शान कहलाये ।

 

दो अक्टूबर का यह शुभ दिन आया

विश्व इतिहास में पावन दिवस कहलाया

राष्टपिता बन गाँधी ने खूब नाम कमाया

लाल ने विश्व में भारत को जनवाया ।

 

सत्य अहिंसा के गाँधी थे पुजारी

जनमन के थे गांधी शांति दाता

दीन हीनों के थे गाँधी भाग्य विधाता

बिना तीर के थे गाँधी अस्त्रशस्त्र ।

 

चल के गाँधी ने साँची राह पर

देश के निज गौरव का मान बढाया

दो हजार सात वर्ष को अन्तर्राष्टीय

अहिंसा दिवस के रूप में मनवाया ।

 

शांति चुप रहना ही उनका हथियार था

भटकी जनता को राह दिखाना संस्कार था

बन बच्चों के बापू उनके प्यारे थे

तो मेरे जैसों की आँखों के तारे थे ।

 

लालबहादुर गांधी डग से डग

मिलाकर चला करते थे

एक नहीं हजारों को साथ ले चलते थे

राह दिखाते हुए फिरंगियों को दूर करते ।

 

फिरंगी भी भास गये इस बात को

अन्याय अनीति नही अब चलने वाला

अब तो छोड़ जाना होगा ही कर

हवाले देश गाँधी जी को ही ।

 

गाँधी जी नहीं है आज हमारे बीच

फिर हम रोज कुचल देते है उनकी

आत्मा और कहलाते है नीच

आत्मा है केवल किताबों में बन्द ।

 

अपना कर गाँधी बहादुर का आदर्श

हम देश को बचा सकते है

घात लगाये गिद्ध कौऔं से

देश लुटने से बचा सकते है ।

 

©डॉ मधु त्रिवेदी, आगरा, उत्तरप्रदेश

Back to top button