कोरबा

भाजपा की करारी हार, कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद बने महापौर

कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । बहुमत के बाद भी महापौर चुनाव में भाजपा के रितु चौरसिया को पराजय का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद 1 वोट से महापौर निर्वाचित हो गए।

प्रदेश में एकमात्र कोरबा नगर निगम में भाजपा को उम्मीद थी कि वहां उनकी पार्टी का महापौर निर्वाचित होगा लेकिन यहां भी क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा। कोरबा नगर निगम में कुल 67 पार्षद हैं। इसमें 34 पार्षदों ने आज राजकिशोर प्रसाद के पक्ष में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी रितु चौरसिया 33 पार्षदों का ही समर्थन जुटा सकीं। इस तरह 1 वोट से कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद विजयी घोषित कर दिए गए। कलेक्टर किरण कौशल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद को महापौर का प्रमाण पत्र दिया।

Back to top button