कोरबा

भाजपा ने धरना देकर धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग की

कोरबा (गेंदलाल शुक्ल) । राज्य सरकार द्वारा किसानों पर की गई बर्बरता के खिलाफ एवं धान खरीदी समय अवधी कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग सहित अन्नदाता किसानों की मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आज 22 फरवरी 2020 शनिवार को दोपहर 2 बजे से ट्रांसपोर्ट नगर चौक कोरबा में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।


धरना रदर्शन के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर कोरबा को सौंपा गया। धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भा ज पा के प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, रामपुर विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लंबा, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक चावलानी,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी, राजेन्द्र पांडेय, श्यामलाल मरावी, पार्षद ऋतु चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button