मुंगेली

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की चर्चा, ये हैं दावेदार

मुंगेली (अजीत यादव)। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट तेज। नगरी निकाय चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में जिलाध्यक्ष बदलने पशोपेश में थे लेकिन वर्तमान जिलाध्यक्ष को पंचायत चुनाव में अग्नि परीक्षा देनी थी, जिसमें पंचायत चुनाव मुख्य था लेकिन जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा को मुंगेली में तगड़ी जीत मिली।

लोकसभा, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस हार में कहीं ना कहीं संगठन में खींचातानी वजह बनी। अब सभी चुनाव निपटने के बाद संगठन में फेरबदल का दौर जारी है। संगठन के चुनाव में लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशियों के करीबियों द्वारा बिलासपुर रायपुर में दौरा किया जा रहा है। संगठन चुनाव में शक्ति प्रदर्शन के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का मुंगेली में प्रथम आगमन पर ही पदाधिकारियों द्वारा चौक चौराहे पर अलग-अलग मंच बनाएं व अनुशासनहीनता के चलते सेल्फी और गुटबाजी में मंच ही धस गया। मंच के धसने से प्रदेश अध्यक्ष को चोट लग गई। डॉक्टरी इलाज के लिए कांग्रेसी डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं करा पाए और उन्हें नाराज होकर बिलासपुर जाना पड़ा।

कुछ महीनों बाद खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मुंगेली पहुंचे जिन्हें सर्किट हाउस में खाना भी नसीब नहीं हुआ और वह भी नाराज हो गए थे।

मुंगेली कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के दौर में संजय जायसवाल, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा, थानेश्वर साहू व रमेश यादव हैं। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की टीम में संगठन से जुड़े युवाओं को मौका दिया जाएगा ।

जिसके चलते “संजय जायसवाल की दावेदारी मजबूत दिख रही है क्योंकि लंबे अरसे से भाजपा के शासनकाल से कांग्रेसमें ईमानदारी पूर्वक काम किया है छात्र नेता से युवा कांग्रेस संगठन के विभिन्न कार्यों में कार्यरत थे।”

“दिलीप बंजारा वह नाम है जो राज्य में भाजपा सरकार के रहते सेवादल में मजबूती से कार्य किए हैं 20 वर्षों से भी अधिक कांग्रेस की राजनीति में संगठन चलाने का अनुभव रहा है। छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष सहित अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के कार्यकारिणी सदस्य रहकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले राजनीतिक रहे हैं। पढ़ा-लिखा होने के कारण सभी समाज में राजनीतिक पैठ रखते हैं।”

     “स्वतंत्र मिश्रा भी जिलाध्यक्ष के दौड़ में हैं जो कि वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष पद पर हैं। ब्राह्मण समाज से मुंगेली के ब्राह्मण समाज का जिला अध्यक्ष एवं संगठन में निस्वार्थ रूप से 27 वर्षों से कार्यरत हैं।”

     “थानेश्वर साहू प्रदेश का कांग्रेस कार्यकारिणी में सदस्य रहते हुए जिला अध्यक्ष की दावेदारी में शामिल हैं।”

उसी प्रकार “रमेश यादव यादव समाज से जिला अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। यादव समाज का जिला अध्यक्ष है।”

Back to top button