पेण्ड्रा-मरवाही

महिला दिवस विशेष: जहां दबदबा है सांसद, विधायक से लेकर कलेक्टर और एडिशनल एसपी व जनप्रतिनिधियों का …

किसी जमाने में महिलाएं केवल घर तक ही सीमित रहतीं थीं और समाज में उन्हें केवल पर्दे के अंदर ही रहना पड़ता था लेकिन अब जमाना बदल गया है। आज महिलाएं ऊंचे से ऊंचे पदों पर हैं और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो, प्रशानिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हो। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल-कूद से लेकर व्यापार जगत तक सभी जगह महिलाएं बराबर की हिस्सेदारी निभा रहीं हैं और पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलाअभी हाल ही में अस्तित्व में आया है। यह पूरी तरह से आदिवासी बाहुल्य जिला है मगर महिलाओं की भागीदारी के हिसाब से देखें तो बाकी जिलों को भी पीछे करने की स्थिति में है। महिला दिवस पर आज दिल्ली बुलेटिन के गौरेला प्रतिनिधि आशुतोष दुबे, पेंड्रा प्रतिनिधि अमित रजक और मरवाही प्रतिनिधि अनुपम शुक्ला की विशेष रपट …

आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में जो क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में कुशल रूप से समाज का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।

ज्योत्सना महन्त

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त की धर्मपत्नी व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महन्त सहज व सरल स्वभाव की धनी। मरवाही सहित पूरे संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय महिला है। विभिन्न प्रकार के सहयोग व क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध।

रेणु जोगी …

पूर्व मुख्य मंत्री अजित जोगी की धर्मपत्नी व सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ता व वर्तमान में कोटा से विधायक श्रीमती रेणु जोगी। सहज, सरल स्वभाव की धनी जो लगातार क्षेत्र के विकास के लिए ततपर। क्षेत्र में सर्वाधिक लोकप्रिय महिला हैं।

शिखा राजपूत तिवारी …

नवीन जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की नवपदस्थ कलेक्टर। सहज, सरल स्वभाव के साथ-साथ तेज तर्रार प्रशासनिक छवि। छत्तीसगढ़ में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर रहीं। जिले की महिलाओं के साथ-साथ स्कूली व प्रतियोगी छात्राओं लिए आदर्श।

प्रतिभा तिवारी …

जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। सहज व सरल स्वभाव की धनी। तेज-तर्रार कर्तव्यनिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध। क्षेत्र की महिलाओं व विभिन्न प्रतिभागी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं छात्राओं के लिए आदर्श।

प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल …

एमए, एलएलबी जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त व प्रतिष्ठित मरवाही गांव की सरपंच। लोकतंत्र के आधार स्तम्भ ग्राम पंचायत में महिलाओं के लिए मुख्य परिचायिका।

समीरा पैकरा …

क्षेत्र की फायरब्रांड लोकप्रिय आदिवासी भाजपा नेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता जो जिला पंचायत बिलासपुर की उपाध्यक्ष रहीं। महिलाओं व आदिवासियों के हक़ के लिए सदैव तत्पर।

अर्चना पोर्ते

प्रदेश भाजपा कार्यकरणी की सदस्य व आदिवासी नेत्री व स्व. डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की सुपुत्री। विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक संगठनों से जुड़ीं। क्षेत्र की महिलाओं के लिए आदर्श।

ममता पैकरा …

1 बार की सरपंच व 3 बार की जनपद सदस्य वर्तमान में जनपद पंचायत गौरेला की अध्यक्ष। राजनैतिक रूप से क्षेत्र की सेवा के लिए सदैव समर्पित।

लमिया बाई …

बैगा समाज की प्रमुख ग्राम करंगरा निवासी लमिया बाई बैगा। बच्चों को शिक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं रहतीं हैं। उन्हीं के प्रयासों से बैगा बाहुल्य ग्राम करंगरा में 2 आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल सहित 50 सीटर आश्रम संचालित है। पूर्व स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी प्रभावित हैं। महिलाओं के लिए मिसाल हैं।

नीतू जैन …

लायन्स क्लब पेंड्रा की अध्यक्ष। विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी रहती है। समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित।

Back to top button